आदित्यपुर : आगामी होली और रमजान के मद्देनजर सरायकेला जिले के तीन प्रमुख थानों—आदित्यपुर, कांड्रा और आरआईटी (RIT) में रविवार को शांति समिति की विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच त्योहारों को संपन्न कराना रहा।
Jamshedpur में होली से पहले अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई

प्रशासनिक दिशा-निर्देश और निगरानी
बैठक की अध्यक्षता गम्हरिया के अंचलाधिकारी (CO) प्रवीण कुमार ने की। RIT थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने वालों पर साइबर सेल की कड़ी निगरानी रहेगी। वहीं, कांड्रा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू ने युवाओं से अपील की कि त्योहार के दौरान रफ ड्राइविंग और बाइक स्टंट से बचें; उल्लंघन करने वालों पर पुलिस प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।
नवनियुक्त मेयर का स्वागत
बैठक के दौरान नगर निगम के नवनियुक्त मेयर संजय सरदार का गणमान्य नागरिकों ने भव्य स्वागत किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की।

बैठक में उपस्थित प्रमुख व्यक्तित्व:
इस अवसर पर आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की के साथ नवनियुक्त पार्षद अवधेश सिंह, जन कल्याण मोर्चा अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश, समाज विज्ञानी रविंद्र नाथ चौबे, जगदीश नारायण चौबे, लोजपा प्रदेश सचिव मनोज पासवान, पूर्व डीएसपी सरयू पासवान, भगवान सिंह, देवांग चंद्र मुखी, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह और महेश्वर महतो सहित कई गण
मान्य नागरिक मौजूद रहे।








