बीएल नेवटिया टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26: फ्रेंड्स क्लब को हराकर टॉउन क्लब बना चैंपियन

बीएल नेवटिया टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26

चाईबासाबीएल नेवटिया टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में टॉउन क्लब चाईबासा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रेंड्स क्लब चाईबासा को छह विकेट से पराजित कर 33वीं बी० एल० नेवटिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। कृपा सिंधु चंदन की नाबाद 74 रनों की विस्फोटक पारी जीत की सबसे बड़ी आधार बनी।

बीएल नेवटिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26: आरके क्रिकेट अकादमी सोनुवा सेमीफाइनल में, जी एंड एस क्लब क्वार्टर फाइनल में

बीएल नेवटिया टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26

फ्रेंड्स क्लब ने रखा 162 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

चाईबासा स्थित बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान में खेले गए फाइनल मैच में टॉउन क्लब के कप्तान प्रणय कुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 161 रन बनाए।

फ्रेंड्स क्लब की ओर से वत्सल सिंह ने पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से शानदार 50 रन बनाए। निलेश सिंह कुंटिया ने 43 तथा कप्तान विमलेश नाग ने 30 रनों का योगदान दिया। टॉउन क्लब की ओर से पारस नंदी ने तीन विकेट हासिल किए, जबकि आदित्य राज एवं शुभम यादव ने दो-दो विकेट चटकाए।

बीएल नेवटिया टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26

कृपा सिंधु चंदन की मैच जिताऊ पारी

162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टॉउन क्लब की टीम ने 18.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कृपा सिंधु चंदन ने सात चौके और पांच छक्कों की मदद से 43 गेंदों पर नाबाद 74 रन बनाकर टीम को शानदार जीत दिलाई।

शुभम यादव ने 34, सिद्धार्थ अग्रवाल ने 20, प्रभात बोयपाई ने 17 तथा आदित्य राज ने नाबाद 14 रन बनाकर जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 पुरस्कार वितरण समारोह में खिलाड़ियों का सम्मान

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पश्चिमी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कृपा सिंधु चंदन को दिया गया।
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार शिवम पटेल (फ्रेंड्स क्लब), सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार आदित्य राज (टॉउन क्लब) तथा पूरे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार टॉउन क्लब के कप्तान प्रणय कुमार को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेंब्रम ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। साथ ही जिला क्रिकेट संघ के आजीवन सदस्य एवं पूर्व क्रिकेटर एन. उदयशंकर को भारतीय रेल सेवा से सेवानिवृत्ति पर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने किया। समारोह में संघ के अध्यक्ष मुकुंद रुंगटा, प्रतियोगिता प्रायोजक बनवारी लाल नेवटिया, कोषाध्यक्ष सुप्रियो फौजदार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

http://33वीं बीएल नेवटिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26: शानदार जीत के साथ सेरसा चक्रधरपुर और फ्रेंड्स क्लब सेमीफाइनल में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *