आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 17 स्थित प्रभात पार्क में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। तड़के करीब 4:20 बजे, पार्क के ऊपर से गुजरने वाली 11,000 वोल्ट (11KV) की हाई-टेंशन बिजली की लाइन अचानक टूटकर गिर गई। तार गिरते ही जोरदार शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते पार्क परिसर धु-धु कर जलने लगा।
जगन्नाथपुर केनरा बैंक शाखा में लगी आग, ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना

मौके पर मची अफरा-तफरी मच गई।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई। गनीमत यह रही कि हादसा के समय पार्क में भीड़ कम थी। स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
झोंपड़ीनुमा दुकानों को हुआ नुकसान
इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन पार्क के समीप स्थित एक झोपड़ीनुमा दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। ज्ञात हो कि प्रभात पार्क के आसपास प्रतिदिन एक दर्जन से अधिक दुकानें सजती हैं। दमकल कर्मियों की सक्रियता के कारण अन्य दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। मौके पर पहुंचीं वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा ने स्थिति का जायजा लिया और अग्निशमन विभाग को उनकी त्वरित सेवा के लिए धन्यवाद दिया।








