गुवा सेल में एमडीओ के विरोध में मजदूरों और ग्रामीणों की विशाल रैली, जोरदार प्रदर्शन

गुवा (पश्चिमी सिंहभूम): गुवा स्थित सेल खदान में प्रस्तावित एमडीओ (माइन डेवलपर एंड ऑपरेटर) प्रणाली के विरोध में शुक्रवार शाम मजदूरों और स्थानीय ग्रामीणों ने विशाल रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब शाम 5 बजे यह रैली रेलवे मार्केट स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय से शुरू हुई और विभिन्न मार्गों से होते हुए गुवा सेल के जनरल ऑफिस के समक्ष पहुंची। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एमडीओ प्रणाली के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

गुवा सेल में एमडीओ के विरोध में मजदूरों व ग्रामीणों की विशाल बैठक, 14 मार्च को रैली का ऐलान

गुवा सेल

इस आंदोलन में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक), सप्लाई मजदूर संघ, झारखंड मजदूर मोर्चा यूनियन के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

गुवा सेल

सभा को संबोधित करते हुए झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कहा कि सेल प्रबंधन गुवा में एमडीओ प्रणाली लागू करने की तैयारी कर रहा है, जिसका मजदूर संगठन और स्थानीय ग्रामीण मिलकर कड़ा विरोध करेंगे। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी कीमत पर गुवा में एमडीओ प्रणाली लागू नहीं होने दी जाएगी।

गुवा सेल

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सेल प्रबंधन धीरे-धीरे मजदूरों को मिलने वाली सुविधाओं में कटौती कर रहा है। उन्होंने बताया कि कोलकाता स्थित रुबी अस्पताल के गेस्ट हाउस को बंद कर दिया गया है, जिससे इलाज के लिए जाने वाले मजदूरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

गुवा सेल

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि एमडीओ व्यवस्था लागू होने से वर्षों से काम कर रहे सप्लाई मजदूरों के रोजगार पर संकट खड़ा हो सकता है। साथ ही यह आशंका भी जताई गई कि मजदूरों से 8 घंटे के बजाय 12 घंटे तक काम लिया जा सकता है।

करीब एक घंटे तक प्रदर्शन के बाद यूनियन प्रतिनिधियों ने सेल प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा। इस पर प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि मजदूरों की मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और इस पर विचार किया जाएगा।

गुवा सेल

इस मौके पर रामा पांडे, अंतर्यामी महाकुड़, संजु गोच्छाईत, जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक) के विश्वजीत तांती, निर्मलजीत सिंह, पंचम जॉर्ज सोय, चंद्रिका खंडायत, जानों चातर, नूतन सुंडी, प्रशांत चाम्पिया, सुशील पूर्ति, किशोर सिंह सहित बड़ी संख्या में मजदूर और ग्रामीण उपस्थित थे।

http://गुवा सेल अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर यूनियन का हमला, सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *