Adityapur Boxing Championship: आदित्यपुर में 18वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का भव्य आगाज, मुख्य अतिथि अतुल भटनागर ने मुक्केबाजों को दिया जीत का मंत्र

आदित्यपुर: झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर के एम टाइप दुर्गा पूजा मैदान में शनिवार (13 जून) से 18वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप की शुरुआत बेहद शानदार ढंग से हुई। तीन दिनों तक चलने वाले मुक्केबाजी के इस महाकुंभ को लेकर प्रशासनिक और संगठनात्मक स्तर पर सभी तैयारियां पहले ही पूरी की जा चुकी थीं, जिसके बाद शनिवार शाम प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन किया गया।

Saraikela OLYMPIC Proud Moment: आदित्यपुर निवासी झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन कोषाध्यक्ष “पेरिस ओलंपिक 2024” बॉक्सिंग पर्यवेक्षक नियुक्त, पहली बार झारखंड से ओलंपिक के लिए पर्यवेक्षक की हुई नियुक्ति

सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का भव्य

​इस चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा को परखने के लिए झारखंड के 22 अलग-अलग जिलों से कुल 165 प्रतिभावान बालक और बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मैचों के निष्पक्ष और सुचारू संचालन के लिए मैदान पर 16 अनुभवी रेफरी मुस्तैद किए गए हैं। प्रतियोगिता के पहले ही दिन रिंग में उतरते ही युवा बॉक्सर अपनी प्रतिभा का शानदार जौहर दिखाते नजर आए।

​’गिरकर तुरंत उठना ही बॉक्सिंग की असली सीख’

​उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अतुल भटनागर ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने रिंग में उतरने वाले बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए एक बेहद प्रेरणादायक संदेश दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा “बॉक्सिंग एक ऐसा खेल है जिसे हर कोई नहीं अपना सकता। इसमें सिर्फ खेलने की इच्छा ही काफी नहीं होती, बल्कि क्षमता और खुद पर अटूट विश्वास की भी जरूरत होती है। मैच के दौरान खिलाड़ी गिर सकते हैं या नॉकआउट हो सकते हैं, लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि वे कितनी जल्दी उठकर खड़े होते हैं। रेफरी का काउंट खिलाड़ी को यह प्रोत्साहन देता है कि वह कितनी फुर्ती से वापस लड़ सकता है। हार-जीत इस खेल का हिस्सा है, लेकिन हर बार एक नए विश्वास के साथ उठना और पूरी मजबूती से खेलना ही इस खेल की असल भावना है।”

सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का भव्य

​विशिष्ट अतिथियों की रही उपस्थिति

​समारोह के दौरान मंच पर ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी सह नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के सेक्रेटरी आनंद बिहारी दुबे, सरायकेला-खरसावां डिस्ट्रिक्ट बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा, , सेक्रेटरी राजीव वर्मा ‘कुकू’ और मनोज कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और झारखंड का नाम रोशन करने के लिए अपनी ढेरों शुभकामनाएं दीं।

Saraikela Jharkhand Boxing Association AGM: झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन की 6वीं वार्षिक आमसभा संपन्न, आरके सिन्हा बने अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *