Adityapur:आदित्यपुर में जल संकट पर फूटा गुस्सा, महाधरना के बाद 15 जुलाई तक चालू होगा सीतारामपुर 30 MLD वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, अधिकारियों ने दिया लिखित आश्वासन

आदित्यपुर में जल संकट

आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में गहराए व्यापक जल संकट के खिलाफ शनिवार को जन कल्याण मोर्चा और आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के संयुक्त तत्वाधान में पटेल चौक पर एकदिवसीय महाधरना दिया गया। आकाशवाणी के समीप आयोजित इस धरने में आक्रोशित सैकड़ों स्थानीय निवासी, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हुए। धरने की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष व अधिवक्ता संघ के मुख्य संरक्षक ओम प्रकाश ने की, जबकि संचालन एस.के. सवाई ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन संघ के अध्यक्ष डी.एन. ओझा ने किया।

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम की बोर्ड बैठक: जलजमाव और विकास योजनाओं पर बनेगी विशेष रणनीति, साढ़े पांच घंटे चली बैठक में बुनियादी ढांचे पर हुआ मंथन

आदित्यपुर में जल संकट

​अधिकारियों ने धरना स्थल पर की वार्ता

जनता के भारी आक्रोश को देखते हुए सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर प्रशासनिक अमला धरना स्थल पर पहुँचा। अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश, जुडको के डीजीएम संतोष चौबे, प्रोजेक्ट मैनेजर नयन मोदक, जिंदल केजीएम पीयूष सिंह और कार्यपालक अभियंता कैलाश झा ने आंदोलनकारियों से वार्ता की। प्रशासन ने लिखित तौर पर आश्वासन दिया कि सीतारामपुर स्थित 30 MLD वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को हर हाल में 15 जुलाई 2026 तक नियमित रूप से चालू कर दिया जाएगा।

​इसके अलावा, सहारा गार्डेन और आदित्य सिंडिकेट के उपभोक्ताओं को एक सप्ताह में कनेक्शन देने, वार्ड 16 में पेयजल दुरुस्त करने के लिए ₹7 लाख आवंटित करने तथा ड्राई ज़ोन (वार्ड 17) में पानी पहुँचाने की जिम्मेदारी कार्यपालक अभियंता पंकज झा को सौंपने पर सहमति बनी। अधिकारियों ने बताया कि सापड़ा स्थित 60 MLD प्लांट का काम वन विभाग से एनओसी मिलते ही दिसंबर 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा।

19 जुलाई को समीक्षा बैठक:

मोर्चा और संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 19 जुलाई 2026 को होने वाली समीक्षा बैठक तक इन आश्वासनों पर काम नहीं दिखा, तो प्रशासन के खिलाफ कड़ी कानूनी व जन-कार्रवाई की जाएगी।

​आंदोलन में ये रहे शामिल

धरने में मुख्य रूप से पार्षद सुप्रिया महतो, धनंजय गुप्ता, नीतू शर्मा, सुधीर चौधरी, नथुनी सिंह, और राजा रानी महतो शामिल थे। इनके अलावा डॉ. लाल मोहन महतो, डॉ. पी.के. सिंह, डॉ. मृत्युंजय सिंह, शशांक कुमार गांगुली, चंद्रमा पांडे, निहार रंजन होर, दुख हरण पंडित, शारदा देवी, लिली दास, देवांग चंद मुखी, देव प्रकाश, मदन सिंह, दिवाकर झा, मनोज कुमार सिंह, मनोज कुमार दुबे, आशुतोष कुमार, ऋषि कुमार, दिलीप साव, डी.एन. शर्मा, अजय कुमार सिंह, रवि शंकर पासवान, सुमन विश्वकर्मा, प्रदीप रथ, विमल कुमार सिंह, सरयु पासवान (सेवानिवृत डीएसपी), पंडित रमेश चंद उपाध्याय, बीपी श्रीवास्तव, अनीता केराई, अरविंद कुमार सिंह, वकील सिंह, महेंद्र प्रसाद और पर्यावरणविद् अमरेश कुमार सहित 300 से अधिक लोग उपस्थित थे।

http://Adityapur News: आदित्यपुर नगर निगम: नए प्रशासनिक भवन के लिए 30 अप्रैल को वार्ड सभा, पार्षद सुधीर चौधरी ने भरी हुंकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *