Gamharia News: गम्हरिया में केपी सोरेन के आवास पर झामुमो का कार्यकर्ता सम्मेलन: भाजपा छोड़ कई नेता झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल

​गम्हरिया झामुमो कार्यकर्ता सम्मेलन

​गम्हरिया: गम्हरिया में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बैनर तले एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन हाल ही में कांग्रेस छोड़कर झामुमो का दामन थामने वाले वरिष्ठ नेता केपी सोरेन के आवास पर आयोजित हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान भाजपा और अन्य दलों से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।

​गम्हरिया: पिंडराबेड़ा अधूरी सड़क: 3 साल से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हजारों ग्रामीण,JMM केंद्रीय सदस्य कृष्ण बास्के ने ठेकेदार और विभाग को घेरा; कहा—जल्द दूर हों बाधाएं

​गम्हरिया झामुमो कार्यकर्ता सम्मेलन

​हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर जताया भरोसा

​सम्मेलन में शामिल होने वाले प्रमुख चेहरों में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेहद करीबी माने जाने वाले बीटी दास और प्रखर महिला कार्यकर्ता ममता बेज समेत कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। इन सभी नेताओं का सांसद जोबा मांझी और वरिष्ठ नेता केपी सोरेन ने पार्टी का पारंपरिक पट्टा और माला पहनाकर झामुमो में गर्मजोशी से स्वागत किया।
​इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सांसद जोबा मांझी ने कहा:
​”पार्टी में नए सदस्यों का जुड़ना इस बात का प्रतीक है कि लोग पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सिद्धांतों, उनके विचारों और उनकी कार्यशैली पर अटूट भरोसा रखते हैं। केपी सोरेन जी का राष्ट्रीय पार्टी छोड़कर झामुमो में आना हमारे संगठन को और मजबूती देगा।”

​जल-जंगल-जमीन और अंतिम व्यक्ति का विकास है मुख्य लक्ष्य

​झामुमो में शामिल होने के बाद वरिष्ठ नेता केपी सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने एक बड़े राष्ट्रीय संगठन को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन सिर्फ और सिर्फ राज्य के विकास के लिए थामा है। उन्होंने स्पष्ट किया:
​”हमारा मुख्य मकसद झारखंड के मूल स्वरूप यानी जल, जंगल और जमीन की रक्षा करना है। समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लाचार और बेबस लोगों तक विकास पहुंचाना केवल हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ही संभव है। यह हमारी वचनबद्धता है कि हम उन ताकतों के साथ खड़े हों जो यहाँ की जनता की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर खरी उतर सकें। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ‘झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद’ और ‘जोबा मांझी जिंदाबाद’ के गगनभेदी नारे लगाए।

http://Gamharia News: सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार : मेयर संजय सरदार ने किया जांच, लैब टेस्ट के लिए भेजे जाएंगे सैंपल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *