दो देशों के तनाव का असर: जमशेदपुर, सरायकेला और चाईबासा में LPG सिलेंडर की किल्लत, गैस एजेंसियों पर लंबी कतार

LPG Cylinder Shortage

जमशेदपुर/सरायकेला/चाईबासा: दो देशों के बीच चल रहे तनाव और आपूर्ति व्यवस्था पर पड़े प्रभाव का असर अब झारखंड के कोल्हान क्षेत्र में भी दिखने लगा है। जमशेदपुर, सरायकेला और चाईबासा में LPG गैस सिलेंडर की कमी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

Adityapur LPG Shortage: आदित्यपुर और गम्हरिया में गैस सिलेंडरों के लिए लंबी कतारें, संचालकों ने कहा- “स्टॉक की कमी नहीं, केवल अफवाहों से बचें”

LPG Cylinder Shortage

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गैस सिलेंडर की सप्लाई नियमित रूप से नहीं हो पा रही है। कई उपभोक्ता सुबह से लाइन में लगने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं। इससे घरों में खाना बनाने तक की समस्या खड़ी हो गई है।
गैस सिलेंडर की कमी का असर केवल घरेलू उपभोक्ताओं पर ही नहीं, बल्कि होटल और छोटे व्यवसायियों पर भी साफ तौर पर दिखाई देने लगा है।

जमशेदपुर, सरायकेला और चाईबासा के कई छोटे होटल, ढाबे और नाश्ते की दुकानों में गैस की कमी के कारण काम प्रभावित हो रहा है।

विशेष रूप से ठेले और खोमचे पर दुकान चलाने वाले छोटे दुकानदार सबसे ज्यादा परेशान हैं। कई दुकानदारों ने बताया कि गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण उन्हें अपनी दुकान अस्थायी रूप से बंद करनी पड़ी है, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ रहा है।

LPG Cylinder Shortage

होटल व्यवसायियों का कहना है कि यदि जल्द ही गैस की सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। कई होटल संचालकों ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर लकड़ी या कोयले का सहारा लेने की बात कही है, लेकिन इससे लागत बढ़ने और कामकाज प्रभावित होने की संभावना है।

उधर, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है, ताकि आम लोगों और छोटे व्यापारियों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।
फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन उपभोक्ताओं को उम्मीद है कि जल्द ही आपूर्ति व्यवस्था सामान्य होगी।

http://LPG Cylinder Price Increase : रसोई पर महंगाई का वार, गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम परिवारों का बजट बिगड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *