Chandil: कपाली में पुलिस की कार्रवाई: लोडेड देशी कट्टा के साथ 10 मामलों का आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

कपाली पुलिस कार्रवाई

चाण्डिल: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओ०पी० क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ घूम रहे शातिर अपराधी गुड्डू उर्फ राकेश गोस्वामी (26 वर्ष, निवासी सोनारी) को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के पास से एक लोडेड देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। 31 जुलाई की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध स्कूटी पर सवार होकर पुड़ीसिल्ली-डोबो की तरफ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर चांडिल एसडीपीओ शिव कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने पुड़ीसिल्ली स्थित महतो होटल के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, जिन्हें खदेड़कर पकड़ा गया।

कपाली पुलिस कार्रवाई

​10 संगीन मामलों में रहा है शामिल

​जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी गुड्डू गोस्वामी पर सोनारी, घोड़ाबांधा और चांडिल थाने में हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और SC/ST एक्ट समेत कुल 10 संगीन मामले दर्ज हैं।

एसडीपीओ चांडिल शिव कुमार के अनुसार “क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और फरार साथी की तलाश में छापामारी जारी है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह एवं राधा अष्टमी पर भव्य रथयात्रा

Adityapur Radha Ashtami: “कर्म पर रखें भरोसा, हिसाब ईश्वर रखेगा”: पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, आदित्यपुर में श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह व राधा अष्टमी महोत्सव पर निकली भव्य रथयात्रा; विदेशी भक्तों संग झूमे श्रद्धालु, जुटे दिग्गज