गुवा में मजदूरों का हल्ला बोल: विभिन्न मांगों को लेकर सेल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन, सीजीएम के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित

गुवा मजदूर प्रदर्शन

Gua (गुवा)। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ (जेएमएसएस) ने शनिवार को गुवा स्थित सेल के जनरल ऑफिस के समक्ष मजदूरों की लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मजदूरों और यूनियन पदाधिकारियों ने सेल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।

गुवा मजदूर प्रदर्शन

यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कहा गया कि सप्लाई मजदूरों से संबंधित टेंडर की अवधि समाप्त होने के बाद ठेकेदारों का केवल रिव्यू किया गया है, लेकिन अब तक नया वर्क ऑर्डर जारी नहीं किया गया है। ऐसे में कार्यस्थल पर किसी मजदूर के साथ दुर्घटना होने की स्थिति में जिम्मेदारी तय करना मुश्किल होगा। यूनियन ने मांग की कि सप्लाई कार्य के लिए जल्द नया टेंडर जारी कर संबंधित ठेकेदारों को वर्क ऑर्डर दिया जाए।

गुवा मजदूर प्रदर्शन

इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने लंबे समय से बंद पड़े सिविल कार्यों को तत्काल शुरू कराने, डीएवी स्कूल की जर्जर छतों की मरम्मत कराने तथा सेमी-स्किल्ड एवं स्किल्ड श्रमिकों की लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग भी रखी।

प्रदर्शन के दौरान सेल गुवा के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) चंद्रभूषण कुमार ने यूनियन प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की। उन्होंने सभी मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए समाधान के लिए एक दिन का समय मांगा। सीजीएम के आश्वासन के बाद यूनियन ने फिलहाल अपना आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की।

गुवा मजदूर प्रदर्शन

प्रदर्शन में महामंत्री अंतरयामी महाकुड़, सिकंदर पान, किशोर सिंह, राजेश यादव, संजय सांडिल सहित बड़ी संख्या में मजदूर एवं यूनियन कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर से दो नाबालिग बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Adityapur Missing: आदित्यपुर: दो बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, तलाश जारी,वार्ड 23 पार्षद अवधेश सिंह ने क्षेत्रवासियों से की मदद की अपील; 14 वर्षीय अंश और 12 वर्षीय असद का सुबह से नहीं मिल रहा कोई सुराग