पश्चिमी सिंहभूम: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता (2025-26) का शानदार आगाज हुआ। चाईबासा स्थित बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-ए के मुकाबलों में बोकारो और रामगढ़ ने जीत दर्ज कर अपने अभियान की सफल शुरुआत की।
बोकारो ने खूँटी को हराया
पहले मैच में खूँटी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 93 रन बनाए। किरण उरांव ने नाबाद 31 रन की पारी खेली। जवाब में बोकारो की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 2 विकेट पर 97 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। खुशबू कुमारी ने नाबाद 34 रन बनाए, जबकि विजेता ने 31 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रियंका राज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

रामगढ़ ने सिमडेगा को दी शिकस्त
दूसरे मुकाबले में रामगढ़ ने सिमडेगा को 9 रनों से हराकर चार अंक हासिल किए। पहले बल्लेबाजी करते हुए रामगढ़ ने 20 ओवर में 1 विकेट पर 135 रन बनाए। प्रगति कुमारी ने नाबाद 55 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अमीसा परमार (44*) और प्रतीक्षा कुमारी (20) ने अहम योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए सिमडेगा की टीम 19.3 ओवर में 126 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। आयुषी गोदियाल (33), माही आन्या और ज्योति कुमारी (26-26) ने संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं।
प्रगति कुमारी बनीं मैच की स्टार
रामगढ़ की प्रगति कुमारी ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए 55 रन बनाने के साथ 3 विकेट भी लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार स्वरूप 5000 रुपये की नकद राशि मैच अधिकारियों द्वारा प्रदान की गई।
http://बी एल नेवटिया टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 में टॉउन क्लब एवं फ्रेंड्स क्लब की शानदार जीत








