चाईबासा में कोयला लदी मालगाड़ी बेपटरी, वंदे भारत ट्रेन रोकी गई

चाईबासा रेल हादसा

चाईबासा: चाईबासा/चक्रधरपुर रेलखंड पर सोमवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, जब मुर्गामहादेव रेलवे स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी बेपटरी हो गई। इस दुर्घटना में मालगाड़ी के कम से कम तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे पूरे रेल मार्ग पर परिचालन बाधित हो गया। यह हादसा पश्चिमी सिंहभूम जिले के डांगुवापोसी–बासपानी रेलखंड पर हुआ।

Adityapur Railway Station GM Visit: आदित्यपुर बनेगा अत्याधुनिक सैटेलाइट स्टेशन: जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने परखा विकास कार्यों का दम ​चक्रधरपुर रेल मंडल में यात्री सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को विस्तार देने के लिए रेलवे ने कसी कमर।

चाईबासा रेल हादसा

वंदे भारत एक्सप्रेस को रोका गया

हादसे का असर यात्री ट्रेनों पर भी पड़ा। सुरक्षा कारणों से वंदे भारत एक्सप्रेस को बासपानी स्टेशन पर रोक दिया गया। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनों को बीच रास्ते में रोका गया या उनके रूट में बदलाव किया गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

चाईबासा रेल हादसा

रेलवे की टीम मौके पर, बहाली कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बहाली कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। क्रेन और अन्य उपकरणों की मदद से बेपटरी डिब्बों को हटाने और ट्रैक को दुरुस्त करने का काम तेजी से जारी है। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही ट्रैक को क्लियर कर परिचालन सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।

कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

इस हादसे के कारण अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, जबकि कुछ को आंशिक रूप से चलाया गया। रेलवे स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

हादसे के कारणों की जांच शुरू

फिलहाल दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या ट्रैक में समस्या की आशंका जताई जा रही है। रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

http://तालाबुरू सेक्शन में रेल पटरी पर हाथियों का झुंड, दो घंटे ठप रहा ट्रेन परिचालन | चक्रधरपुर रेल मंडल अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *