आदित्यपुर: नगर निगम के नए बोर्ड के गठन के बाद विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी कड़ी में गुरुवार को वार्ड संख्या 23, कल्पनापुरी में नवनिर्वाचित मेयर संजय सरदार, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह और स्थानीय पार्षद अवधेश सिंह ने संयुक्त रूप से विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर नई सड़क का उद्घाटन किया।

योजना का विवरण
तकरीबन 5 लाख रुपये की लागत से ‘अशोक विहार कल्पनापुरी’ से ‘शर्मा इंटरप्राइजेज’ तक इस महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण कराया गया है। मेयर संजय सरदार ने कहा कि “यह तो बस शुरुआत है। विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का यह सिलसिला आगामी 5 वर्षों तक निरंतर जारी रहेगा। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना हमारी प्राथमिकता है।डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने कहा “हमारा उद्देश्य मेयर और पार्षदों के संयुक्त प्रयास से आदित्यपुर नगर निगम को स्वच्छता और बुनियादी ढांचे के मामले में अव्वल बनाना है।
पार्षद अवधेश सिंह ने बताया कि यह सड़क स्थानीय निवासियों के लिए आवागमन का मुख्य जरिया है और इसके बनने से क्षेत्र की एक पुरानी समस्या का समाधान हो गया है।

कार्यक्रम में गणमान्य जनों की उपस्थिति
इस उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से भाजपा आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष गणेश कालिंदी, प्रदीप दण्डपात, रति बेरा, उदय गुप्ता, अजीत सिंह, गोपाल सिंह, श्रीराम ठाकुर, घनश्याम सिंह, आरके मिश्रा, मुन्ना प्रसाद, दीपू सिंह, सुनील सिंह, संदीप कुमार, दिनेश शर्मा, अमितेश, शिबू मंडल, मुकेश राय, संजय सिंह समेत वार्ड के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







