Adityapur News: आदित्यपुर में स्वच्छता व्यवस्था चरमराई सफाई कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

आदित्यपुर न्यूज़

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम में एक बार फिर कचरा संकट गहरा गया है। ‘डोर-टू-डोर’ कचरा संग्रहण करने वाली एजेंसी के सफाई कर्मचारियों ने बीते शनिवार से काम पूरी तरह बंद कर दिया है। इस हड़ताल के कारण शहर के हजारों घरों से कचरा उठाव बाधित हो गया है, जिससे गलियों और मुख्य सड़कों के किनारे गंदगी का अंबार लगना शुरू हो गया है।

आदित्यपुर न्यूज़

Adityapur Municipal Corporation: आदित्यपुर नगर निगम: नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक में विकास योजनाओं पर मुहर, ​25 करोड़ की लागत से जागृति मैदान में बनेगा अत्याधुनिक निगम कार्यालय; साफ-सफाई और पेयजल के लिए बनी विशेष रणनीति

​वेतन भुगतान में देरी बनी मुख्य वजह

कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें मार्च महीने का वेतन अब तक नहीं मिला है। कर्मचारियों ने बताया कि हैदराबाद स्थित कंपनी के मुख्यालय द्वारा बीते शुक्रवार को ही भुगतान जारी करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन बैंक खातों में राशि नहीं पहुंचने से कर्मियों का धैर्य जवाब दे गया।

​शहर की बढ़ी मुश्किलें

हड़ताल के कारण आदित्यपुर के विभिन्न वार्डों में स्थिति गंभीर होती जा रही है। भीषण गर्मी के बीच सड़कों पर जमा कचरा न केवल दुर्गंध फैला रहा है, बल्कि महामारी का खतरा भी बढ़ा रहा है। सफाई कर्मियों का साफ कहना है कि जब तक उनके बकाया वेतन का पूर्ण भुगतान नहीं हो जाता, वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। फिलहाल, नगर निगम प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई ठोस वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।

http://इंडो डेनिश टूल रूम आदित्यपुर छात्र प्रदर्शन: ट्रांसफर के विरोध में छात्रों का गेट जाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अशोक सिंह राघव

Jamshedpur Vikram Udyog: विक्रम उद्योग प्रा.लि. के नए निदेशक बने अशोक सिंह राघव, 700 करोड़ के कारोबारी साम्राज्य की संभालेंगे कमान, दिवंगत कारोबारी विक्रम शर्मा की हत्या के बाद परिवार ने अशोक राघव पर जताया भरोसा