Adityapur NSMCH:नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में ‘मेड-माइंड बैलेंस 2026’ संपन्न; मेडिकल प्रशिक्षण में बढ़ते तनाव पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता ​

नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज

आदित्यपुर: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NSMCH) के अकादमिक सेल और मनोरोग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अप्रैल 2026 में “मेड-माइंड बैलेंस 2026” नामक एक महत्वपूर्ण अकादमिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस वर्ष की संगोष्ठी का मुख्य विषय “मेडिकल प्रशिक्षण में तनाव और चिंता का सामना” रखा गया, जिसमें उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के बीच बढ़ते मानसिक दबाव पर व्यापक चर्चा हुई।

नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में ‘हाइपरटेंशन’ पर कार्यशाला, छात्रों ने सीखी आधुनिक चिकित्सा पद्धतियाँ
​कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थान के चैयरमैन एम. एम. सिंह ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में इस बात पर विशेष बल दिया कि शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करने की दौड़ में छात्रों का मानसिक स्वास्थ्य पीछे नहीं छूटना चाहिए। उन्होंने कहा, “संस्थान का लक्ष्य केवल कुशल चिकित्सक बनाना ही नहीं, बल्कि एक ऐसा सहयोगात्मक वातावरण प्रदान करना है जहाँ छात्र मानसिक रूप से सुरक्षित महसूस करें।”

​संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार साहू (हेड कंसल्टेंट एवं विभागाध्यक्ष, मनोरोग विभाग, टाटा मेन हॉस्पिटल) उपस्थित रहे। उन्होंने मेडिकल पाठ्यक्रम की जटिलताओं और छात्रों में बढ़ती चिंता के मामलों पर डेटा सहित प्रकाश डाला। डॉ. साहू ने लक्षणों की शीघ्र पहचान, प्रभावी ‘कोपिंग मैकेनिज्म’ और पेशेवर सहायता लेने में संकोच न करने की सलाह दी।

उल्लेखनीय है कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने भी हाल ही में मेडिकल छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर चिंता व्यक्त की है, जिसे देखते हुए यह आयोजन अत्यंत प्रासंगिक रहा।

​कार्यक्रम के अंत में निष्कर्ष निकाला गया कि मेडिकल शिक्षा में मानसिक चुनौतियों के समाधान के लिए निरंतर संवाद और संस्थागत सुधार अनिवार्य हैं। छात्रों एवं शिक्षकों ने इस पहल को स्वस्थ शैक्षणिक परिवेश की दिशा में एक मील का पत्थर बताया।

http://Adityapur NSMCH Pran Pratishtha : नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में श्रद्धा, उल्लास के साथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न, चैयरमेन मदन मोहन सिंह रहे मुख्य यजमान, विशाल भंडारे और जागरण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *