Chaibasa Naxal Encounter : चाईबासा में मुठभेड़, एक इनामी नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन तेज

Chaibasa Naxal Encounter

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्र के घने जंगलों में बुधवार तड़के सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली मारा गया। मृत नक्सली की पहचान गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सांगाजाटा सासंग साल निवासी इसराइल पूर्ति के रूप में हुई है, जिस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

सारंडा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़: मिसिर बेसरा के दस्ते से भिड़ंत, रुक-रुक कर जारी फायरिंग, एसपी ने की पुष्टि

जानकारी के अनुसार, कोबरा 209 बटालियन सहित अन्य सुरक्षा बल पिछले दो दिनों से रूटुगुटू, तूनबेड़ा और बोरोई इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे कॉम्बिंग के दौरान नक्सलियों ने अचानक जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभालते हुए कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ रुक-रुक कर कुछ समय तक जारी रही। इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और सघन तलाशी अभियान चलाया। घटनास्थल से हथियार और नक्सलियों के उपयोग के कई संदिग्ध सामान बरामद किए गए हैं।

पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेनू ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर अभियान चलाया जा रहा था। मुठभेड़ के बाद पूरे सारंडा क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

http://Rourkela Naxal Surrender : राउरकेला में नक्सली महिला ने किया सरेंडर, सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह एवं राधा अष्टमी पर भव्य रथयात्रा

Adityapur Radha Ashtami: “कर्म पर रखें भरोसा, हिसाब ईश्वर रखेगा”: पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, आदित्यपुर में श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह व राधा अष्टमी महोत्सव पर निकली भव्य रथयात्रा; विदेशी भक्तों संग झूमे श्रद्धालु, जुटे दिग्गज