आहार दिवस पर पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण, लाभुकों को समय पर राशन वितरण का निर्देश

Jagnnathpur (जगन्नाथपुर) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर बुधवार को आहार दिवस के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न वितरण व्यवस्था, स्टॉक पंजी, गोदाम रखरखाव और लाभुकों को मिलने वाले राशन की गुणवत्ता की जांच की गई।

 

जगन्नाथपुर विधानसभा: अटल स्मृति विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

वरीय पदाधिकारी के रूप में पश्चिमी सिंहभूम जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार तथा जगन्नाथपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्यम कुमार ने बड़ानंदा पीडीएस दुकान और मोगरा पंचायत अंतर्गत कंसलापोस स्थित पीडीएस दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान राशन दुकानदार तरुण सिंकु के केंद्र का भी जायजा लिया गया।

आहार दिवस पर पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गोदाम में रखे चावल एवं गेहूं की गुणवत्ता की जांच की। साथ ही खाद्यान्न के सही रखरखाव, स्टॉक पंजी, वितरण पंजी तथा सरकार द्वारा निर्धारित सूचना पट्ट एवं फ्लेक्स लगाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने मौजूद लाभुकों से बातचीत कर राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी लाभुकों को निर्धारित मात्रा में समय पर राशन मिले।

आहार दिवस पर पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण

अधिकारियों ने राशन डीलरों को निर्देश दिया कि लाभुकों के नाम दीवारों पर पेंट के माध्यम से अंकित किए जाएं। इसके अलावा ग्रीन राशन कार्ड, अंत्योदय एवं पीएच श्रेणी के लाभुकों की संख्या, ई-पॉश मशीन, अप्रैल माह में हुए राशन वितरण और खाद्यान्न उठाव की भी समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि योग्य लाभुकों तक खाद्यान्न पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उपायुक्त चाईबासा के निर्देशानुसार खाद्यान्न वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लाभुकों से अपील करते हुए अधिकारियों ने कहा कि चावल और गेहूं प्राप्त करने के बाद ही ई-पॉश मशीन पर अंगूठा लगाएं। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, पीडीएस दुकानदार एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

http://Jharkhand PDS Dealer: अबुआ बजट में पीडीएस दुकानदारों के लिए 15 लाख का बीमा और पेंशन की मांग, फूलकांत झा ने सरकार को भेजा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *