Adityapur Real Estate News: ग्राहकों का भरोसा ही हमारी पहचान: पुराने विवादों को सुलझाकर पजेशन और रिफंड देगी ADJ रियलिटी: डायरेक्टर जितेंद्र नाथ मिश्रा

ADJ रियलिटी प्राइवेट लिमिटेड

​आदित्यपुर : रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी ADJ रियलिटी प्राइवेट लिमिटेड के सुधा डेयरी मोड़ स्थित कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान यशिका डेवलपर के डायरेक्टर जितेंद्र नाथ मिश्रा ने कंपनी के 12 वर्षों के सफर और भविष्य की कार्ययोजनाओं को मीडिया के समक्ष रखा। उनके साथ डायरेक्टर तारा देवी, ललन मिश्रा और तपन मिश्रा भी उपस्थित रहे।

​विस्तार और वर्तमान प्रोजेक्ट्स

जितेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2014 से कार्यरत कंपनी ने अब तक 11 फ्लैट प्रोजेक्ट्स पर काम किया है, जिनमें से 6 प्रोजेक्ट्स पूर्ण हो चुके हैं। वर्तमान में आदित्यपुर, डिमना, मानगो और घाटशिला जैसे प्रमुख क्षेत्रों में 5 प्रोजेक्ट्स पर निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त, कंपनी ने 6 प्लॉटिंग प्रोजेक्ट्स में से 5 को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, जबकि डुमरा में छठे प्रोजेक्ट का काम जारी है।

 ADJ रियलिटी प्राइवेट लिमिटेड

​ग्राहकों के हितों के लिए प्रतिबद्धता

2015 के एक पुराने प्रोजेक्ट में लैंड ओनर के साथ हुए विवाद का जिक्र करते हुए मिश्रा ने स्पष्ट किया कि ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने घोषणा की:

पजेशन या रिफंड: जिन ग्राहकों को अब तक जमीन का कब्जा नहीं मिला है, उन्हें प्राथमिकता पर पजेशन दिया जाएगा। यदि कोई ग्राहक अपनी राशि वापस लेना चाहता है, तो कंपनी उसे पूर्ण पारदर्शिता के साथ रिफंड प्रदान करेगी।
* ​विशेष उपहार योजना: कार्यालय आने वाले नए और पुराने ग्राहकों के लिए कंपनी ने उपहारों और सम्मानजनक समाधान की नई पहल शुरू की है।

​डायरेक्टर ने में दोहराया कि ADJ रियलिटी का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को संतुष्ट करना है और कोई भी व्यक्ति उनके कार्यालय से निराश होकर नहीं लौटेगा।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *