Saraikela: भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण और ‘मेक इन इंडिया’ की दिशा में रामकृष्ण फोर्जिंग्स लिमिटेड का सशक्त कदम, वंदे भारत स्लीपर कोच हेतु प्रथम असेंबल्ड LHB बोगी फ्रेम का किया सफल डिस्पैच

RKFL प्लांट-7

सरायकेला: रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी रामकृष्ण फोर्जिंग्स लिमिटेड (RKFL) ने आज अपने प्लांट-7 में एक महत्वपूर्ण औद्योगिक उपलब्धि दर्ज की। कंपनी ने वंदे भारत स्लीपर कोच परियोजना के लिए प्रथम पूर्ण रूप से असेंबल्ड LHB (Linke Hofmann Busch) बोगी फ्रेम का सफल डिस्पैच सुनिश्चित किया। यह बोगी फ्रेम अत्याधुनिक व्हील्स, सस्पेंशन सिस्टम, डिस्क ब्रेक और अन्य तकनीकी फिटमेंट्स से सुसज्जित है।

​इस ऐतिहासिक अवसर पर BHEL, झांसी के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें शामिल थे:
* ​श्री रिजवान सिद्दीकी – कार्यकारी निदेशक, BHEL झांसी
* ​श्री गिरीश राज – एजीएम / एलएमई, BHEL झांसी

RKFL प्लांट-7

RKFL नेतृत्व की उपस्थिति:

कार्यक्रम के दौरान RKFL की ओर से कार्यकारी निदेशक श्री मिलेश गांधी, ग्रुप CHRO श्री भूपेंद्र लोढ़ी, प्लांट-7 प्रमुख श्री रजत बिस्वास और प्लांट HR प्रमुख श्री रवि शंकर राजहंस ने टीम का उत्साहवर्धन किया।

​नेृत्व टीम ने इस सफलता को प्लांट-7 के कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास और तकनीकी समर्पण का परिणाम बताया। यह उपलब्धि न केवल RKFL की विनिर्माण क्षमता को प्रमाणित करती है, बल्कि भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण और “मेक इन इंडिया” विजन को भी मजबूती प्रदान करती है। अंत में, परियोजना से जुड़े सभी सहयोगियों को उनकी उत्कृष्ट मेहनत के लिए सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *