Jamshedpur: झारखंड क्षत्रिय युवा संघ मनाएगा महाराणा प्रताप की 487वीं जयंती, मरीन ड्राइव पर जुटेगा जनसैलाब, वीर शिरोमणि को दी जाएगी श्रद्धांजलि; 27 इकाइयों के हजारों सदस्य होंगे शामिल

महाराणा प्रताप जयंती 2026

जमशेदपुर : होटल दयाल इंटरनेशनल में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान झारखंड क्षत्रिय संघ ने आगामी 9 मई को होने वाले भव्य कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। इस वर्ष वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 487वीं जन्म जयंती को उत्सव और सेवा के संकल्प के साथ मनाया जाएगा।

​शंखनाद से होगा भव्य स्वागत

कार्यक्रम संयोजक श्री अमित सिंह ने बताया कि 9 मई को मरीन ड्राइव स्थित महाराणा प्रताप चौक पर पांच पुरोहितों द्वारा शंखनाद कर जयंती समारोह का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। इसके उपरांत झारखंड क्षत्रिय संघ, युवा संघ और महिला संघ की 27 इकाइयों के हजारों सदस्य भगवा ध्वज के साथ जयघोष करते हुए प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

​शिक्षाविदों की संगोष्ठी और समाज सेवा

जयंती के अवसर पर सुबह 10 बजे से एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन होगा, जिसमें प्रख्यात शिक्षाविद और इतिहासकार महाराणा प्रताप के जीवन और राष्ट्र रक्षा के उनके सिद्धांतों पर प्रकाश डालेंगे। साथ ही, भीषण गर्मी को देखते हुए युवा संघ द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर शीतल पेय के शिविर लगाए जाएंगे और जरूरतमंदों के बीच सामग्री का वितरण किया जाएगा।

​उपस्थिति:

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव अमित सिंह, महामंत्री कुमार प्रभाकर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव सिंह (बबलू), जयंत विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष रवि सिंह, सुखदेव सिंह, हेमंत सिंह और अभिषेक सिंह उपस्थित रहे। संघ ने शहर के सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम जनमानस को इस गौरवशाली उत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *