Jamshedpur Miss India Asia 2026: आदित्यपुर में ‘मिस इंडिया एशिया 2026’ का आगाज़: 16 मई से होटल क्रूज़ में सजेगा ग्लैमर का महामंच

मिस इंडिया एशिया 2026

आदित्यपुर: लौह नगरी में ग्लैमर और प्रतिभा का सबसे बड़ा समागम होने जा रहा है। एम.वी. प्रोडक्शन और स्काईवे करियर हब के संयुक्त तत्वावधान में 16 और 17 मई 2026 को ‘मिस इंडिया एशिया 2026’ प्रतियोगिता का आयोजन आदित्यपुर स्थित होटल क्रूज़ में किया जाएगा। यह झारखंड का एकमात्र ऐसा राष्ट्रीय स्तर का पेजेंट है, जहाँ देश के कोने-कोने से आए प्रतिभागी अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।

मिस इंडिया एशिया 2026

​प्रोफेशनल चयन और परीक्षण

प्रेस वार्ता के दौरान एम.वी. प्रोडक्शन की एमडी सुश्री आविष्का चाँद (मिस इंडिया 2025) ने बताया कि इस वर्ष 500 से अधिक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया, जिनमें से केवल 60 को ग्रैंड फिनाले के लिए चुना गया है। स्काईवे करियर हब के निदेशक श्री कर्मबीर सोनी ने साझा किया कि प्रतियोगिता में केवल रैंप वॉक ही नहीं, बल्कि एक विशेष टीम द्वारा प्रतिभागियों के आईक्यू (IQ) और करंट अफेयर्स का भी परीक्षण किया जाएगा।

​विविध श्रेणियाँ और पुरस्कार

प्रतियोगिता में बच्चों से लेकर वयस्कों तक के लिए लिटिल मिस/मिस्टर, टीन, मिस, मिस्टर और मिसेज इंडिया एशिया जैसी श्रेणियाँ रखी गई हैं। विजेताओं को ग्रैंड क्राउन, ट्रॉफी, डायमंड पेंडेंट और 2 लाख रुपये का कॉन्ट्रैक्ट प्रदान किया जाएगा।
​आयोजन टीम की मुख्य भूमिका
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के पीछे एक अनुभवी टीम कार्यरत है, जिसमें मुख्य रूप से शामिल हैं। यह कार्यक्रम न केवल सौंदर्य बल्कि आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का एक सशक्त मंच बनेगा।

आयोजन समिति की टीम

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में झरना चाँद (ऑर्गेनाइजर), कबीर मुखी (शो डायरेक्टर), अमनदीप सिंह विरदी (होटल क्रूज़ मालिक), रंजन सिंह (वाइस प्रेसिडेंट, क्रूज़), विकास शर्मा (ओनर, वृद्धि क्रिएशन) और गुरशरण सिंह (ऑपरेशन मैनेजर) अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस आयोजन को द क्रूज़, लैक्मे एकेडमी और झारखंड क्राफ्ट जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों का सहयोग प्राप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *