Jamshedpur Labor Minister झारखंड के उद्योग एवं श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव का जमशेदपुर आगमन ,पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत ​

संजय प्रसाद यादव

जमशेदपुर: जमशेदपुर झारखंड सरकार के उद्योग, श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव के जमशेदपुर आगमन पर आज सर्किट हाउस में उनका जोरदार नागरिक अभिनंदन किया गया। राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव सह आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ मंत्री का स्वागत किया।

संजय प्रसाद यादव

​नारेबाजी और पुष्पवर्षा से स्वागत

जैसे ही मंत्री संजय प्रसाद यादव का काफिला सर्किट हाउस पहुंचा, पूरा परिसर ‘संजय यादव जिंदाबाद’ और ‘हेमंत सोरेन जिंदाबाद’ के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। स्वागत समारोह की शुरुआत में पुरेंद्र नारायण सिंह ने फूलों का बुके भेंट कर कार्यकर्ताओं की ओर से मंत्री का विधिवत स्वागत किया। इसके पश्चात, कार्यकर्ताओं ने मंत्री संजय प्रसाद यादव, पुरेंद्र नारायण सिंह, अर्जुन यादव और मंजू शाह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को गेंदे के फूलों की विशाल माला पहनाकर सम्मानित किया।

​वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए राज्य के औद्योगिक विकास और युवाओं के कौशल प्रशिक्षण को अपनी प्राथमिकता बताया।पार्टी के कई प्रमुख चेहरे और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। मुख्य रूप से एसएन यादव, नूरजमा खान, विनोद शर्मा, देव प्रकाश, नगर अध्यक्ष रमेश राय, प्रदेश महासचिव योगेंद्र यादव, कमलदेव सिंह, सकला मारडी, सोनू पासवान, अधिवक्ता संजय कुमार, सत्येंद्र प्रभात, विजय ठाकुर, शिक्षाविद एसडी प्रसाद, अश्वनी कुमार सिंह, बंधु यादव, संतोष यादव और अवधेश कुमार सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *