शराब के नशे में दूसरी पत्नी को उतारा मौत के घाट, मनोहरपुर से आरोपी पति गिरफ्तार

मनोहरपुर

Chaibasa (चाईबासा) :  पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र स्थित इतवार बाजार में महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की पिटाई कर हत्या करने की बात स्वीकार की है।

मनोहरपुर

मनोहरपुर के गोपीपुर में चल रहा बालू का अवैध भंडारण, कोयल नदी से अवैध उठाव कर हजारों सिफ्टी बालू का बनाया गया है स्टॉक यार्ड

जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जयदीप लकड़ा ने बताया कि 13 मई 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि मनोहरपुर इतवार बाजार क्षेत्र में जमीन पर एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सत्यापन के बाद मनोहरपुर थाना में कांड संख्या 23/2026 दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोहरपुर, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चरण महली (35 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से खूंटी जिले के रनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत ईटाम गांव का रहने वाला है, जबकि वर्तमान में वह मनोहरपुर बाजार क्षेत्र में रह रहा था।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि वह शराब के नशे में था और इसी दौरान अपनी दूसरी पत्नी रीना मच्छुआ के साथ विवाद हो गया। गुस्से में उसने पत्नी की लात-घूंसे से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इस छापेमारी अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोहरपुर, थाना प्रभारी अम्बील एक्का, पुलिस अवर निरीक्षक मथुर प्रसाद, पुलिस अवर निरीक्षक लालू प्रसाद, आरक्षी एवं अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

http://मनोहरपुर : तिरला में कीट नाशक पी कर, युवक ने मौत को लगाया गले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *