Adityapur Dance Grand Finale: डांस एशिया ग्रैंड फिनाले: रणजीत डांस एकेडमी बनी विनर, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर दी दमदार परफॉर्मेंस

Adityapur (आदित्यपुर) : एम वी प्रोडक्शन के तत्वावधान में होटल क्रूज में आयोजित प्रतिष्ठित डांस प्रतियोगिता ‘डांस एशिया ग्रैंड फिनाले’ का खिताब रणजीत डांस एकेडमी की टीम ने अपने नाम कर लिया है। इस महामुकाबले में रांची, कोलकाता और जमशेदपुर सहित कई शहरों के हुनरमंद डांसरों ने सोलो और ग्रुप डांस कैटेगरी में अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया।

​प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण टाइनी टॉट स्कूल के अंतर्गत आने वाली रणजीत डांस एकेडमी का ग्रुप परफॉर्मेंस रहा। एकेडमी के कलाकारों ने पहलगाम में आम नागरिकों पर हुए आतंकवादी हमले और उसके बाद भारतीय सैनिकों द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए आतंकियों को दिए गए मुंहतोड़ जवाब को मंच पर एक जीवंत डांस ड्रामा के रूप में प्रस्तुत किया। इस भावुक और ऊर्जावान प्रस्तुति ने वहां मौजूद सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

​विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ ₹5,000 का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ग्रुप डांस के अलावा एकेडमी के नन्हे कलाकारों ने जूनियर सोलो कैटेगरी में भी अपना दबदबा बनाया। एकेडमी के उभरते डांसर आरुषि और हर्षित ने अपने बेहतरीन डांस स्टेप्स से जजों को प्रभावित करते हुए रनर-अप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

 

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु