पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन महिलाएं समेत एक हिरासत में

Saraikela:- सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बोलायडीह 10 नंबर रोड में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए यहां से तीन महिलाओं समेत एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार बोलायडीह बस्ती स्थित 10 नंबर रोड में स्थानीय लोगों को कुछ दिनों से सेक्स रैकेट संचालित होने से संबंधित जानकारियां प्राप्त हो रही थी. इसी सूचना के आधार पर स्थानीय लोगों ने पंचायत के समिति सदस्य अमरेश कुमार को इसकी जानकारी दी. जहां बुधवार को पंचायत समिति सदस्य द्वारा स्थानीय गम्हरिया थाना को सूचित करते हुए. सेक्स रैकेट संचालित होने संबंधित जानकारी दी गई. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और एक घर में छापेमारी करते हुए सेक्स रैकेट संचालित होने के मामले में 3 महिलाओं को हिरासत में लिया. जहां से पुलिस ने एक व्यक्ति को भी हिरासत में रखा है. 

घनी आबादी वाले क्षेत्र में चल रहा था सेक्स रैकेट-

बोलायडीह बस्ती के 10 नंबर रोड घनी आबादी वाले क्षेत्र के बीच है. जहाँ आर एस रजक नामक व्यक्ति के घर किराए के कमरे पर सेक्स रैकेट संचालित हो रहा था. यहां से हिरासत में ली गई महिलाओं द्वारा शुरुआती दौर में पुलिस पूछताछ के क्रम में महिलाओं ने अपना ठिकाना टाटानगर और पश्चिम बंगाल के पुरुलिया बताया है. फिलहाल पुलिस द्वारा इस संबंध में ज्यादा कुछ जानकारी नहीं दी गई है और पुलिस द्वारा पड़ताल की बात कही गई है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Go Digit General Insurance

Go Digit General Insurance Consumer Case : Go Digit को बीमा दावा खारिज करना पड़ा भारी, आयोग ने ₹2.34 लाख लौटाने के साथ ₹40 हजार मुआवजे का दिया आदेश चाईबासा के उपभोक्ता की शिकायत पर जिला आयोग का फैसला, बीमा कंपनी को 9% ब्याज भी देना होगा; 45 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो ब्याज बढ़कर 12%

सेल क्वार्टर

Woman Complaint Quarter Occupation : बारिश में ढहा कच्चा घर, सेल का आवंटित क्वार्टर भी नहीं मिला; देवर पर कब्जे का आरोप चार बेटियों के साथ तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर महिला, गुवा थाना में शिकायत देकर आवास खाली कराने की मांग