आकाशीय बिजली का कहर,राजनगर में पिता की मौत, बेटी और बुजुर्ग पिता घायल

राजनगर हादसा संजय देवगम

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी नौ वर्षीय बेटी और वृद्ध पिता घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Saraikela Elephant Death: सरायकेला: बिजली के तारों ने ली हाथी की जान, तिरुलडीह-सपारूम जंगल में मचा हड़कंप ​जांच में जुटी वन विभाग की टीम

झोपड़ी में बैठे थे परिवार के सदस्य

जानकारी के अनुसार राजनगर थाना क्षेत्र के सांदिरडीह गांव स्थित गोंडामारा टोला निवासी 35 वर्षीय संजय देवगम शनिवार शाम करीब चार बजे तेज बारिश और तूफान से बचने के लिए अपने पिता मिलु देवगम, नौ वर्षीय बेटी मुस्कान देवगम तथा अन्य ग्रामीणों के साथ एक पुआल की झोपड़ी में बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ झोपड़ी के समीप आकाशीय बिजली गिर गई।

बिजली गिरते ही मच गई अफरा-तफरी

आकाशीय बिजली गिरने के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजली का सबसे अधिक प्रभाव संजय देवगम पर पड़ा, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। उनकी बेटी मुस्कान और पिता मिलु देवगम भी इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। झोपड़ी में मौजूद अन्य लोगों को भी बिजली का झटका महसूस हुआ, लेकिन वे सुरक्षित बच गए।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजनगर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद संजय देवगम को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल मुस्कान देवगम और मिलु देवगम का इलाज जारी है। उनकी स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

संजय देवगम की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातम पसरा हुआ है और बड़ी संख्या में ग्रामीण शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र सरकारी सहायता एवं उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।

http://Saraikela Bjp Protest: झारखंड सरकार के विरुद्ध भाजपा का हल्लाबोल: बिजली-पानी संकट को लेकर सरायकेला में जोरदार धरना, जनता की समस्याओं की अनदेखी पर भाजपा ने खोला मोर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *