Gamharia: बीएमसी समूह द्वारा गम्हरिया प्रकर्ष कास्टिंग्स में रक्तदान शिविर का आयोजन, भारी संख्या में पहुंचे रक्तदाता

Gamharia (गम्हरिया) : विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर बीएमसी समूह की प्रमुख कंपनियों—बीएमसी मेटलकास्ट प्राइवेट लिमिटेड, बीएमसी फेरोकास्ट प्राइवेट लिमिटेड एवं प्रकर्ष कास्टिंग्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रकर्ष कास्टिंग्स परिसर, गम्हरिया (प्लॉट नंबर 29, फेज-IV, औद्योगिक क्षेत्र) में एक भव्य रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

Adityapur Blood Donation Camp: आदित्यपुर में संत निरंकारी मंडल ने लगाया रक्तदान शिविर, “रक्त नसों में बहना चाहिए, नालियों में नहीं” के नारे के साथ भीषण गर्मी में भी युवाओं ने दिखाया भारी उत्साह

ब्रह्मानंद नारायणा मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के तकनीकी सहयोग से आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। यह मानवीय आयोजन स्वर्गीय डॉ. महावीर राम मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में कंपनी की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के अंतर्गत संपन्न हुआ।

 

​प्रबंध निदेशक ने किया दीप प्रज्वलित

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ बीएमसी समूह के प्रबंध निदेशक दीपक डोकानिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। उद्योगों को केवल आर्थिक विकास ही नहीं, बल्कि सामाजिक विकास और मानव कल्याण में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। यह शिविर केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बीएमसी समूह की सामाजिक सहभागिता की एक नई शुरुआत है।

 

​वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बढ़ाया उत्साह

इस विशेष अवसर पर जया डोकानिया, दीपाली डोकानिया, रोहिल डोकानिया (डायरेक्टर), महिमा डोकानिया, निशांत सिंह, मुकेश कुमार और निशा अग्रवाल सहित कंपनी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों ने मौजूद रहकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।

 

​कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों में दिखा भारी उत्साह

शिविर में कंपनी के कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दोपहर तक करीब 25-30 लोग सुरक्षित रक्तदान कर चुके थे, जबकि 50 से 60 लोग कतार में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। कई युवा कर्मचारियों ने इस कैंप में पहली बार रक्तदान किया, जिन्हें प्रेरित किया गया कि हर तीन महीने में दोबारा सुरक्षित रूप से रक्तदान किया जा सकता है।

 

​फैक्ट्री का बनेगा अपना ‘ब्लड पूल’

कंपनी के डायरेक्टर रोहिल तोकानिया ने बताया कि रोजमर्रा की व्यस्तता में लोग अक्सर रक्तदान की अहमियत भूल जाते हैं, लेकिन हमारा एक यूनिट रक्त किसी मनुष्य की जान बचा सकता है। इस शिविर के माध्यम से फैक्ट्री का अपना एक ‘ब्लड बैंक पूल’ तैयार हो जाएगा, जिससे भविष्य में किसी भी आपातकालीन स्थिति में कंपनी के कर्मचारियों या उनके परिवार वालों को तुरंत रक्त की मदद दी जा सकेगी।

 

​बीएमसी समूह के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन विभाग ने बताया कि आने वाले समय में कंपनी शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक विकास से जुड़े अनेक बड़े CSR कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। अंत में प्रबंधन ने सभी जागरूक रक्तदाताओं, ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल की चिकित्सा टीम एवं आयोजन को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया।

http://Adityapur Blood Donation: आदित्यपुर में संवेदना संस्था का रक्तदान शिविर का आयोजन,​उप महापौर अंकुर सिंह ने स्वयं रक्तदान कर पेश की मिसाल, युवाओं से की अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *