Adityapur Blood Donation Camp: आदित्यपुर में संत निरंकारी मंडल ने लगाया रक्तदान शिविर, “रक्त नसों में बहना चाहिए, नालियों में नहीं” के नारे के साथ भीषण गर्मी में भी युवाओं ने दिखाया भारी उत्साह

Adityapur (आदित्यपुर) :  संत निरंकारी मंडल, आदित्यपुर की ओर से शुक्रवार को ‘मानव एकता दिवस’ (24 अप्रैल) के अवसर पर स्थानीय अटल पार्क में एक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह अभियान बाबा हरदेव सिंह जी के उस महान संदेश “रक्त नसों में बहना चाहिए, नालियों में नहीं” को चरितार्थ करने के उद्देश्य से चलाया गया, जिसका मुख्य लक्ष्य संकट के समय जरूरतमंदों की जान बचाना है।

ब्लड बैंक

​मुख्य अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह

शिविर का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर निगम के मेयर संजय सरदार और डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मेयर संजय सरदार ने मंडल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और ऐसे आयोजनों से समाज में मानवीय मूल्यों को मजबूती मिलती है।

​डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने रक्तदाताओं के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि, “इस भीषण गर्मी और तपिश के बावजूद लोगों में रक्तदान के प्रति जो जुनून और उत्साह दिख रहा है, वह वाकई काबिले तारीफ है।”

​इनका रहा विशेष योगदान

आयोजन को सफल बनाने में संत निरंकारी मंडल के बी. ददलानी, आदित्य तिवारी समेत संस्था के अन्य वरिष्ठ सदस्यों और स्वयंसेवकों की मुख्य भूमिका रही। शिविर में एकत्रित रक्त को जमशेदपुर ब्लड बैंक को सौंपा गया ताकि आपातकालीन स्थिति में मरीजों की मदद की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *