Adityapur: आदित्यपुर वार्ड 15 में ₹9.5 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, मेयर संजय सरदार और डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने किया शिलान्यास

आदित्यपुर नगर निगम

Adityapur (आदित्यपुर) : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। शुक्रवार को वार्ड 15 में लगभग ₹9.5 लाख की लागत से बनने वाली पेवर्स ब्लॉक सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया।

आदित्यपुर नगर निगम

प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति

इस गरिमामय शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर निगम के मेयर संजय सरदार, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह एवं स्थानीय वार्ड 15 के पार्षद नथुनी सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर कार्य की शुरुआत की।

​परियोजना का विवरण

यह सड़क निर्माण कार्य आदित्यपुर एस टाइप मोड़ से लेकर माझी टोला चांदनी चौक तक सड़क के किनारे पेवर्स ब्लॉक बिछाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस परियोजना की जिम्मेदारी ‘गायत्री इंजीनियरिंग वर्क्स’ एजेंसी को सौंपी गई है, जिसे गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

​जनता को मिला आश्वासन

मौके पर मेयर संजय सरदार ने वार्ड वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वार्ड 15 सहित सभी क्षेत्रों में लंबित विकास योजनाओं को जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश कालिंदी, गौतम सरदार, रति बेरा, उदय गुप्ता, त्रिलोकी प्रसाद, एसडी प्रसाद समेत बड़ी संख्या में स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

 

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *