चांडिल: गैलेक्सी इंगोट प्लांट में फर्नेस भट्टी फटने से दो कर्मी गंभीर रूप से झुलसे, TMH रेफर, जांच में जुटी पुलिस

Chandi (चांडिल) : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुइयांडीह स्थित ‘गैलेक्सी इंगोट प्लांट’ में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। प्लांट की फर्नेस भट्टी (बायलर) में अचानक हुए भीषण विस्फोट के कारण वहां काम कर रहे दो कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। धमाका इतना तेज था कि पूरा औद्योगिक क्षेत्र दहल उठा और प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

Gamharia plant shut down: टाटा स्टील गम्हरिया: स्ट्रेट बार मिल हुआ बंद, कर्मचारियों का हंगामा

​घटना के तुरंत बाद सक्रिय हुए प्लांट प्रबंधन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दोनों घायल कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए तत्काल जमशेदपुर स्थित टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) भेजा गया, जहाँ उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस हादसे के बाद से प्लांट में कार्यरत अन्य कर्मियों के बीच दहशत का माहौल है।

लीकेज के कारण हुआ हादसा: पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि कंपनी प्रबंधन से शुरुआती बातचीत की गई है। प्रबंधन के मुताबिक, बायलर में तकनीकी लीकेज की समस्या थी। अचानक गर्म पानी के ब्लास्ट होने के कारण दोनों कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। पुलिस हादसे के सटीक कारणों की गहन जांच कर रही है।

http://Kharsawan: बंद अभिजीत प्लांट से चुराए स्क्रैप लोड पिकअप वैन के साथ दो चोर गिरफ्तार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *