तृप्ति कुमारी ने बढ़ाया चाईबासा का मान, 70वीं BPSC में 40वीं रैंक हासिल कर बनीं सहायक योजना पदाधिकारी

BPSC परीक्षा में 40वीं रैंक हासिल कर सहायक योजना पदाधिकारी के पद पर चयन प्राप्त

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के लिए गर्व का क्षण तब आया जब चाईबासा में जन्मी प्रतिभाशाली छात्रा तृप्ति कुमारी ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए सहायक योजना पदाधिकारी/सहायक निदेशक के पद पर चयन प्राप्त किया। हाल ही में जारी अंतिम परीक्षा परिणाम में तृप्ति ने ऑल इंडिया मेरिट सूची में 40वीं रैंक हासिल की है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी चयनित श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले और परिवार का नाम रोशन किया है।

तृप्ति की इस उपलब्धि से उनके परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। सफलता के बाद उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और मामा को दिया। तृप्ति ने कहा कि परिवार के निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और प्रेरणा ने उन्हें कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहने की शक्ति दी।

तृप्ति की माता बिहार सरकार में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) के पद पर कार्यरत हैं। वहीं उनके मामा रवि कुमार झारखंड की प्रतिष्ठित रेनेशा आईएएस एकेडमी के संचालक हैं। सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी में रवि कुमार के अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ तृप्ति को मिला, जिसने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रेनेशा आईएएस एकेडमी के माध्यम से अब तक सैकड़ों छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर प्रशासनिक और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं। तृप्ति की सफलता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि समर्पण, मेहनत और सही मार्गदर्शन के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

तृप्ति की इस उपलब्धि पर चाईबासा सहित पूरे कोल्हान क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। शिक्षकों, समाजसेवियों, परिजनों और मित्रों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Adityapur : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदित्यपुर नगर निगम का आयोजन, अटल पार्क में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने किया योगाभ्यास, गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में भी कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योग कर लिया निरोग रहने का संकल्प