कपाली मेडिकल दुकान फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी ‘घेघा’ गिरफ्तार ​

कपाली मेडिकल दुकान फायरिंग

सरायकेला: कपाली ओपी क्षेत्र के कबीरनगर स्थित KGN मेडिकल दुकान में घुसकर रंगदारी मांगने, फायरिंग करने और लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी सारिक साह उर्फ घेघा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सरायकेला-खरसावां एसपी निधि द्विवेदी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने 21 जून 2026 को उसे आजादनगर (जमशेदपुर) के बगान शाही, रोड नंबर-07 से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Jamshedpur Crime : जमशेदपुर में चेन स्नैचर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस पर फायरिंग के बाद पैर में लगी गोली
​5 अप्रैल को दी थी वारदात को अंजाम

​बीते 5 अप्रैल 2025 की रात करीब 9:50 बजे अपराधियों ने KGN मेडिकल दुकान के संचालक साकिब परवेज पर जानलेवा हमला किया था। रंगदारी न मिलने पर फायरिंग की गई और दुकान में तोड़फोड़ कर नकद व मोबाइल लूट लिए गए थे। इस मामले में कपाली ओपी में सुसंगत धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 57/2025 दर्ज है। घटना में प्रयुक्त पिस्टल पहले ही बरामद की जा चुकी है।
​आठ थानों में दर्ज हैं मामले

​26 वर्षीय मुख्य आरोपी सारिक साह मूल रूप से कोवाली (पूर्वी सिंहभूम) का निवासी है। उस पर चांडिल, बहरागोड़ा, पोटका और ओडिशा के गोरूमहिषाणी सहित विभिन्न थानों में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के आठ मामले दर्ज हैं। इस मामले में पूर्व में ही 8 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार व रिमांड पर लिया जा चुका है।

http://Chandil Crime News: दिनदहाड़े माइक्रो फाइनेंस कर्मी से 1.5 लाख की लूट, फायरिंग कर फैलाई दहशत कपाली में बेखौफ अपराधियों का तांडव; पुलिस ने शुरू किया छापेमारी अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *