Adityapur: आदित्यपुर थाना परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन: 70 की हुई नेत्र व ब्लड प्रेशर की जांच

आदित्यपुर स्वास्थ्य शिविर

आदित्यपुर: झारखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ, आदित्यपुर के तत्वाधान में आदित्यपुर थाना परिसर में एक वृहद निशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आदित्यपुर थाना प्रभारी के विशेष आग्रह और पहल पर आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य पुलिस कर्मियों और स्थानीय नागरिकों को त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था।

नीलांचल कंपनी डकैती कांड का फरार आरोपी अमर प्रमाणिक गिरफ्तार

अस्पताल की टीम ने की नेत्र जांच

​शिविर में निजी अस्पताल की विशेषज्ञ मेडिकल टीम (डॉ. फहीम काजमी, डॉ. नजीबुल हसन, डॉ. हर्ष कुमार और डॉ. विप्लव) द्वारा लगभग 70 लोगों के आंखों की जांच की गई। इस दौरान लोगों का विजन टेस्ट और रीफ्रैक्शन किया गया, साथ ही मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को चिन्हित किया गया। चिन्हित मरीजों को ऑपरेशन के लिए अस्पताल रेफर किया गया है, जहाँ ‘राज्य कर्मी योजना’ के तहत उनका मुफ्त ऑपरेशन किया जाएगा।

​ब्लड शुगर और बीपी की भी हुई जांच

​नेत्र जांच के अलावा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गम्हरिया की डॉ. साध्वी घोष और एएनएम नीली संगा द्वारा शिविर में आए लोगों की ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर (बीपी) की जांच की गई। गौरतलब है कि पिछले दिनों आदित्यपुर थाना के एक पुलिसकर्मी को चक्कर आने की शिकायत के बाद इस जांच की जरूरत महसूस की गई थी। जांच में अधिकांश लोगों का शुगर और बीपी सामान्य तथा नियंत्रित स्तर पर पाया गया।

​इनका रहा सराहनीय योगदान

​इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में आरक्षी निरीक्षक सह थाना प्रभारी श्री अंजनी कुमार, एसआई सुनील कुमार सिंह, एसआई सुषमा कुमारी और असलम अंसारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की ओर से अध्यक्ष श्री रवींद्र नाथ चौबे, श्री विजय नारायण पांडेय, श्री सुरेश सिन्हा, श्रीमती संध्या प्रधान, श्री एस एस मिश्रा, श्री रणवीर कुमार सिंह, श्री के के झा, भगवान झा और श्री टी वी आर राजू ने उपस्थित रहकर अपना सक्रिय सहयोग दिया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *