Adityapur News: आदित्यपुर: नवनियुक्त थाना प्रभारी अंजनी कुमार का भव्य स्वागत, पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह के नेतृत्व में मिला प्रतिनिधिमंडल

अंजनी कुमार थाना प्रभारी

आदित्यपुर। आदित्यपुर थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार के पदभार ग्रहण करने के बाद आदित्यपुर गम्हरिया विकास समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी से औपचारिक मुलाकात की।

नीलांचल कंपनी डकैती कांड का फरार आरोपी अमर प्रमाणिक गिरफ्तार

सरायकेला: भीड़भाड़ वाले हाट में चलाया विशेष जागरूकता अभियान, थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने लोगों को नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा और बच्चा चोरी की अफवाहों के प्रति किया सचेत

अंजनी कुमार थाना प्रभारी

इस दौरान समिति ने उन्हें बुके और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। पुरेन्द्र नारायण सिंह ने थाना प्रभारी की कार्यकुशलता पर भरोसा जताते हुए पुलिस अधीक्षक महोदया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आदित्यपुर की संवेदनशीलता को देखते हुए एक योग्य अधिकारी की नियुक्ति से जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। मुलाकात के दौरान समिति ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की और समय-समय पर सघन एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान चलाने की मांग की। विशेष रूप से स्कूल-कॉलेजों और खेल मैदानों के आसपास नियमित पुलिस गश्त की आवश्यकता पर बल दिया गया, ताकि असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके।

​इस अवसर पर समिति के प्रमुख सदस्य एसएन यादव, सत्येंद्र प्रभात, कमलेश्वरी पासवान, संतोष यादव, उदित यादव, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, सोनू पासवान, अवधेश कुमार, संदीप राउत, मिथिलेश कुमार झा, विनोद कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार, संतोष कुमार सिंह, संध्या प्रधान और मनोज पासवान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी ने पुलिस प्रशासन को शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

http://Adityapur: अंजनी कुमार बने आदित्यपुर के नए थाना प्रभारी, पदभार ग्रहण करते ही अपराधियों और नशा माफियाओं को दी सख्त चेतावनी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *