Adityapur Crime News:सरायकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आरआईटी और आदित्यपुर थाना क्षेत्र से 6 आरोपी गिरफ्तार, गोलीकांड का फरार वारंट भी दबोचा गया

सरायकेला पुलिस

सरायकेला-खरसावां: सरायकेला-खरसावां जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देश पर अभियान चलाया गया। इसके तहत जिले के आरआईटी और आदित्यपुर थाना क्षेत्र से कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

नीलांचल कंपनी डकैती कांड का फरार आरोपी अमर प्रमाणिक गिरफ्तार

Adityapur: सरायकेला पुलिस ने , अपहृत युवती किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार शंभू मिर्धा को पुलिस ने भेजा जेल, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर मिली सफलता

सरायकेला पुलिस

​आरआईटी थाना: विभिन्न मामलों के 5 गैर-जमानतीय वारंटी गिरफ्तार

​आरआईटी थाना पुलिस द्वारा की गई, जहाँ अलग-अलग कांडों में फरार चल रहे पांच गैर-जमानतीय वारंटियों को दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

* ​विशाल कालिंदी (26 वर्ष, बंतानगर) – चोरी व अन्य संबंधित धाराओं (कांड सं.- 28/23) में आरोपी।
* ​सिन्टु कुमार (24 वर्ष, रायडीह बस्ती) – मारपीट व आपसी विवाद (कांड सं.- 99/19) के आरोपी।
* ​रितिक कुमार (23 वर्ष, रायडीह बस्ती) – संबंधित मामले में सह-आरोपी।
* ​नितेश कुमार (32 वर्ष, रोड नं.- 13-14) – चोरी के मामले (कांड सं.- 34/22) में वारंटी।
* ​सोहन साहु (29 वर्ष, ईच्छापुर) – उत्पाद अधिनियम (CC- 531/25) के तहत वारंटी।

सरायकेला पुलिस
​आदित्यपुर थाना: जनवरी के चर्चित गोलीकांड का दूसरा आरोपी दबोचा

​दूसरी बड़ी सफलता आदित्यपुर थाना पुलिस को मिली। जनवरी 2026 में शर्मा बस्ती रेलवे लाइन के पास दीपक मिश्रा पर हुए जानलेवा हमले (गोलीबारी) के मामले में फरार आरोपी सुजीत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

​वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक जयराज कुमार सोनी ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सुजीत को गिरफ्तार किया। पुलिस इस मामले के मुख्य आरोपी राहुल पंडित को घटना के दूसरे दिन ही जेल भेज चुकी है। इस मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है, जबकि अन्य आरोपी विक्की नंदी और बिट्टू नंदी के खिलाफ पुलिसिया तफ्तीश अभी जारी है।

http://Saraikela Police Success: सरायकेला पुलिस का बड़ा धमाका: अंतरराज्यीय ‘कालू सरदार गैंग’ का भंडाफोड़, सरगना समेत 5 दबोचे, 33 मामलों का आरोपी है मास्टरमाइंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *