चाईबासा में अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा: 7 किलो अफीम, 7 लाख नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार

बंदगांव में पुलिस ने 7 किलो अफीम, 7 लाख रुपये नकद और मोबाइल के साथ हजारीबाग निवासी तस्कर राहुल कुमार साहू गिरफ्तार

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बंदगांव थाना क्षेत्र में अफीम तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक चारपहिया वाहन से 7 किलोग्राम अफीम, 7 लाख रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया। इस मामले में हजारीबाग निवासी राहुल कुमार साहू को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक अमित रेनू को गुप्त सूचना मिली थी कि बंदगांव क्षेत्र से होकर मादक पदार्थों की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर बंदगांव थाना पुलिस ने मुख्य सड़क पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध चारपहिया वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में अफीम और नकदी बरामद हुई।

Seraikela-Kharsawan PolicePre-cultivation drive: सरायकेला-खरसावां पुलिस का प्री कल्टीवेशन ड्राइव, अफीम की अवैध खेती पर सख्ती

पुलिस के अनुसार, बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। शुरुआती जांच से यह आशंका जताई जा रही है कि गिरफ्तार आरोपी किसी बड़े तस्करी गिरोह से जुड़ा हो सकता है। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान करने और पूरे सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है।

गिरफ्तार आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि अफीम की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ से इस अवैध कारोबार से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग सामने आएंगे।

पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने इस कार्रवाई को जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता बताते हुए बंदगांव थाना पुलिस की सराहना की। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

फिलहाल आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जिले में नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

http://चाईबासा : अफीम की अवैध खेती की रोकथाम को लेकर मुखिया ने की बैठक, कहा – जागरूक नागरिक बन कर पुलिस से करें शिकायत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *