Adityapur: हिमांशु के परिजनों से मिले पूर्व राज्यपाल रघुवर दास; पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल, सरकारी नौकरी और दोषियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग

बिष्टुपुर हत्याकांड

आदित्यपुर: जमशेदपुर के बिष्टुपुर में अपराधियों द्वारा हिमांशु की बेरहमी से हत्या किए जाने के बाद पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास आदित्यपुर हरिओम नगर स्थित पीड़ित के आवास पहुंचे।

वहां उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और राज्य सरकार की ढीली कानून-व्यवस्था पर जमकर निशाना साधा। रघुवर दास ने जिला प्रशासन को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि इस जघन्य हत्याकांड के अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी नहीं होती है, तो आगामी 3 जुलाई को पूरा जमशेदपुर और आदित्यपुर स्वतः स्फूर्त बंद रहेगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि कैबिनेट के औपचारिक निर्णय की प्रत्याशा में पीड़ित हिमांशु की पत्नी को तुरंत ग्रेड-3 या ग्रेड-4 की सरकारी नौकरी दी जाए।

जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड: पुलिस की चूक स्वीकार, बिष्टुपुर थाना प्रभारी समेत 4 निलंबित, IG ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

बिष्टुपुर हत्याकांड

​पूर्व मुख्यमंत्री ने पुलिस पेट्रोलिंग वैन की संवेदनहीनता पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि घटना के वक्त आधा घंटा तक दोनों पीड़ित (हिमांशु और घायल प्रत्युष) सड़क पर तड़पते रहे, लेकिन पुलिस ने मानवता नहीं दिखाई। उन्होंने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट से कराने और अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए कोल्हान डीआईजी भी मौके पर कैंप किए हुए हैं, जबकि पुलिस प्रशासन परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहा है।

http://Adityapur: बिष्टुपुर पब हमले के बाद मृत हिमांशु के घर पहुंचे आला अधिकारी, परिजनों में भारी आक्रोश, विधायक सरयू राय की मौजूदगी में प्रशासनिक वार्ता; बिना परिजनों के पोस्टमार्टम कराने पर उबला लोगों का गुस्सा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिष्टुपुर पब हमले के बाद मृत हिमांशु के घर पहुंचे आला अधिकारी

Adityapur: बिष्टुपुर पब हमले के बाद मृत हिमांशु के घर पहुंचे आला अधिकारी, परिजनों में भारी आक्रोश, विधायक सरयू राय की मौजूदगी में प्रशासनिक वार्ता; बिना परिजनों के पोस्टमार्टम कराने पर उबला लोगों का गुस्सा