Adityapur: आदित्यपुर में नशा और अपराध के खिलाफ बाइक मार्च, एसपी मनोज स्वर्गायारी ने खुद संभाली कमान, संवेदनशील गलियों में पुलिस की दबिश

सरायकेला SP मनोज स्वर्गायारी

आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी कड़ी में सरायकेला के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने आदित्यपुर के विभिन्न संवेदनशील और पूर्व में ड्रग्स हब रहे इलाकों में पैदल मार्च किया। इस औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में असामाजिक तत्वों में खौफ पैदा करना और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास जगाना है।

Saraikela Crime Meeting: सरायकेला एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक, संगठित अपराधियों पर पैनी नजर रखने और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने का सख्त निर्देश
​एसपी मनोज स्वर्गायारी ने बताया कि पुलिस टीम ने विशेष रूप से उन अंदरूनी गलियों और सीमावर्ती क्षेत्रों का सघन दौरा किया, जहां नशीले पदार्थों की बिक्री और असामाजिक तत्वों के जमावड़े की सूचनाएं मिल रही थीं। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने के लिए आदित्यपुर थाना क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग को तत्काल प्रभाव से बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

सरायकेला एसपी पैदल मार्च

​त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आदित्यपुर में पुलिस बाइक पेट्रोलिंग टीम यानी ‘टाइगर मोबाइल’ की संख्या में भी भारी बढ़ोतरी की गई है, साथ ही जवानों और कांस्टेबलों की कमी को पूरी तरह दूर कर दिया गया है। एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस का प्राथमिक ध्यान प्रिवेंटिव एक्शन पर है ताकि किसी भी अपराध को होने से पहले ही रोका जा सके।

इसके अलावा, जेल से छूटे अपराधियों और विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों की गतिविधियों की सघन निगरानी कर उनके खिलाफ क्रमिक रूप से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

http://Adityapur Crime News:सरायकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आरआईटी और आदित्यपुर थाना क्षेत्र से 6 आरोपी गिरफ्तार, गोलीकांड का फरार वारंट भी दबोचा गया

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *