हिमांशु सिंह हत्याकांड: बिष्टुपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बार मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार, नाबालिग निरुद्ध; हथियार और बाइक बरामद

हिमांशु सिंह हत्याकांड

जमशेदपुर: चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में पूर्वी सिंहभूम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले की जांच कर रही विशेष अनुसंधान दल (SIT) ने कार्रवाई करते हुए डबल डाउन बार के मैनेजर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कई हथियार, एक मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

Adityapur: हिमांशु सिंह हत्याकांड: गिरती विधि व्यवस्था के विरोध में भाजपा की बंदी रही सफल, पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह “बॉबी” ने सरकार पर साधा निशाना

हिमांशु सिंह हत्याकांड

पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 की रात करीब 11:30 बजे बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन बार के अंदर हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह पर जानलेवा हमला किया गया था। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 84/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अनुसंधान शुरू किया गया था।

SIT ने चलाया लगातार छापेमारी अभियान

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज, मानवीय सूचना और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया। इससे पहले पुलिस पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज चुकी है।

बार मैनेजर पर फरार आरोपियों की मदद का आरोप

जांच में सामने आया कि डबल डाउन बार के मैनेजर विजय महानंद ने घटना के बाद आरोपियों को फरार होने और छिपने में मदद की। वहीं गिरफ्तार आरोपी जगदीश मंडल पर हथियार छिपाने और फरार आरोपियों को वाहन उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस ने इस कार्रवाई में लखिन्द्र लोहार, जगदीश मंडल उर्फ रोहन उर्फ मर्गा, विजय महानंद को गिरफ्तार किया है तथा एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है।

निशानदेही पर हथियार और बाइक बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे का चापड़, कुल्हाड़ी, भुजाली, बड़ा चाकू, लोहे के पांच पंच, एक स्टील का गुप्ती चाकू, हीरो मोटरसाइकिल (JH-05EH-7980) तथा पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस ने कहा है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है और जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

http://हिमांशु सिंह हत्याकांड पर भाजपा का अल्टीमेटम, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा जमशेदपुर बंद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *