Adityapur: बंद मकान से ठेकेदार का सड़ा-गला शव बरामद, चार दिन पहले मौत की आशंका, संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से सनसनी

रेगा गोप का संदिग्ध शव बरामद

सरायकेला: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बंतानगर में एक बंद मकान से 38 वर्षीय सिविल ठेकेदार का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के सिंदरी गांव निवासी रेगा गोप के रूप में हुई है, जो बंतानगर में नया मकान बनाकर अकेले रहता था।

​घटना का खुलासा सोमवार दोपहर तब हुआ, जब पड़ोसियों को मकान से तेज बदबू आई। स्थानीय लोगों ने जब दरवाजा तोड़ा, तो अंदर रेगा गोप का शव पड़ा था। आशंका है कि उसकी मौत करीब चार दिन पहले ही हो चुकी थी। ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक अत्यधिक शराब पीने का आदी था।

Adityapur: आसंगी चेक डैम हादसा: दूसरे दिन उत्सव का शव भी बरामद, दो घरों के चिराग बुझने से इलाके में शोक

रेगा गोप का सड़ा-गला शव बरामद

​पारिवारिक विवाद की बात आई सामने

जानकारी के अनुसार, रेगा गोप का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। एक साल पहले पत्नी दो बच्चों के साथ मायके (चक्रधरपुर) चली गई थी और फिलहाल बेंगलुरु में कार्यरत है। घटना की सूचना पाकर वह वहां से रवाना हो चुकी है।

​सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मामले की संवेदनशीलता और संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए, सरायकेला सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने शव को बेहतर मेडिकल जांच व पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

http://सरायकेला: डैम से युवक का शव बरामद, दो दिनों से लापता था 21 वर्षीय सूरज मार्डी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *