सरायकेला पहुंचे डीजीपी व डीआईजी, विधि-व्यवस्था की स्थिति का लिया जायजा, सुरक्षा चाक-चौबंद करने की कवायद

सरायकेला: राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को झारखंड की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा एवं कोल्हान क्षेत्र के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा सरायकेला पहुंचे।

Adityapur: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले विधायक मंगल कालिंदी और पूर्व विधायक अरविंद सिंह, दो आईपीएस अधिकारियों के निलंबन के बाद अब कोल्हान के झामुमो विधायक सौंपेंगे मुख्यमंत्री को रिपोर्ट

जिले में आगमन पर स्थानीय परिसदन (गेस्ट हाउस) में पुलिस अधिकारियों द्वारा दोनों वरिष्ठ अधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया और उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।
​
डीजीपी और डीआईजी ने नगर क्षेत्र की वर्तमान विधि-व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की जमीनी हकीकत जानी। वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में सुरक्षा से जुड़े विभिन्न संवेदनशील बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई और अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आम जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसके लिए पुलिस की कार्यप्रणाली को और आधुनिक व त्वरित बनाने की आवश्यकता है। नगर क्षेत्र में चल रही सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करते हुए गश्त बढ़ाने और खुफिया तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक के दौरान सरायकेला के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज एवं डीएसपी मुख्यालय सहित जिले के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासनिक व सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस हाई-प्रोफाइल दौरे को जिले की कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

http://ऑपरेशन होगा और प्रभावी”— चाईबासा में डीजीपी तदाशा मिश्रा ने लिया तैयारियों का जायजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *