सरायकेला।सरायकेला-खरसावां जिले की सरायकेला थाना पुलिस को तकनीकी निगरानी के क्षेत्र में एक और अहम सफलता मिली है। पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के CEIR (पोर्टल की मदद से विभिन्न क्षेत्रों से गुम हुए कुल 04 स्मार्टफोनों को सफलता पूर्वक बरामद कर लिया है। इन सभी बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया गया।
इस विशेष अवसर पर सरायकेला थाना परिसर में एक संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से मौजूद सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने बरामद फोन उनके मूल मालिकों को सौंपे। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
”CEIR पोर्टल आम जनता के गुम या चोरी हुए मोबाइलों को ट्रैक करने में बेहद कारगर साबित हो रहा है। आम नागरिक अपने फोन के गुम होने पर तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस और CEIR पोर्टल पर दर्ज कराएं, ताकि समय रहते फोन को ब्लॉक और ट्रैक किया जा सके।”
— विनय कुमार, थाना प्रभारी (सरायकेला)
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है। थाना प्रभारी ने नागरिकों से सतर्क रहने और साइबर सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील भी की है।







