Adityapur JIADA Meeting: जियाडा की बैठक: औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर सड़कों के भरेंगे गड्ढे, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था होगी दुरुस्त

जियाडा सभागार

आदित्यपुर : औद्योगिक क्षेत्र के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने और मानसून के दौरान उद्यमियों को होने वाली समस्याओं के निपटारे को लेकर गुरुवार शाम जियाडा सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जियाडा के क्षेत्रीय उपनिदेशक दिनेश रंजन की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में औद्योगिक विकास, मुख्य रास्तों के रखरखाव और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर गहन चर्चा की गई।

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’

जियाडा सभागार

बैठक के दौरान बरसात के मौसम को देखते हुए औद्योगिक क्षेत्र के एंट्री पॉइंट्स और अंदरूनी रास्तों के गड्ढे भरने, स्ट्रीट लाइट मेंटेनेंस तथा बंद पड़ी नालियों की प्राथमिकता के आधार पर सफाई कराने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

​इंडस्ट्रियल स्टेबिलिटी रिफॉर्म ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) के अध्यक्ष रूपेश कतरियार ने जानकारी देते हुए बताया कि टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग से औद्योगिक क्षेत्र में प्रवेश करने वाले प्रमुख स्थानों—जैसे आरआईटी मोड़, डीवीसी मोड़, बिको मोड़ और उषा मोड़—की जर्जर सड़कों को जियाडा द्वारा त्वरित गति से दुरुस्त किया जाएगा। इससे भारी वाहनों और कामगारों के आवागमन में सहूलियत होगी।

​प्रतिमाह उद्यमियों और औद्योगिक संगठनों के साथ आयोजित होने वाली इस बैठक में उद्योग जगत से जुड़ी कई समस्याओं को रखा गया, जिन पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन मिला। इस अवसर पर संदीप मिश्रा, गौतम महापात्र, राजीव शुक्ला समेत कई प्रमुख उद्यमी व औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

http://JIADA Regulation: जियाडा रेगुलेशन ड्रॉफ्ट 2026 तैयार, दिल्ली के ताज पैलेस में संपन्न हुआ नेशनल स्टेक होल्डर्स कंसल्टेशन समिट, इसरो (ISRO) ने की सरकार की इस पहल की सराहना

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

​चांडिल डैम विस्थापित

Chandil News: चांडिल डैम विस्थापितों के मुद्दों पर सुवर्णरेखा परियोजना कार्यालय में समीक्षा बैठक, विधायक सविता महतो ने उठाई मांगें, विस्थापितों को मिलेंगे पुनर्वास कार्ड और मुआवजा, विशेष कैंप लगाने का निर्णय