Adityapur: हरिओम नगर में समाजसेवी रघुनाथ प्रसाद सिंह का श्रद्धाकर्म, बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि

रघुनाथ प्रसाद सिंह का श्रद्धाकर्म

आदित्यपुर। आदित्यपुर-1 के वार्ड नंबर 17 स्थित हरिओम नगर में रविवार, 26 जुलाई 2026 को समाजसेवी रघुनाथ प्रसाद सिंह के श्रद्धाकर्म का आयोजन किया गया। शाम 6 बजे आयोजित श्रद्धाकर्म में बड़ी संख्या में आम और खास लोगों ने पहुंचकर दिवंगत रघुनाथ प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

रघुनाथ प्रसाद सिंह आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति के वरीय पदाधिकारी थे। वे शहीद रामछवि सिंह के बताए रास्ते पर चलकर लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे। सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और क्षेत्र के लोगों के साथ उनका जुड़ाव उन्हें अलग पहचान देता था।

वे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) एवं कुशवाहा संघ से भी जुड़े हुए थे और सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाते रहे।

श्रद्धाकर्म में उपस्थित पुरेंद्र नारायण सिंह सहित अन्य लोगों ने उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि रघुनाथ प्रसाद सिंह का निधन सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, रिटायर्ड पुलिस उपाधीक्षक सरयू पासवान, छविनाथ प्रसाद, रामानंद भक्त, एसडी प्रसाद, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, रामचंद्र पासवान, अरविंद कुमार, शैलेंद्र कुमार, जवाहरलाल सिंह, अधिवक्ता संजय कुमार, मजदूर नेता ओमप्रकाश, शिक्षाविद अनिल कुमार, सत्येंद्र प्रभात, प्रमोद गुप्ता, मिथिलेश झा, योगेंद्र गुप्ता, कृष्ण प्रसाद, नरेश यादव सहित कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *