गम्हरिया में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल का मेगा हेल्थ कैंप: 200+ लोगों की हुई मुफ्त जांच व दवा वितरण, समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना उद्देश्य: डॉ. जे.एन. दास

Gamharia (गम्हरिया)। सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल के तत्वावधान में रविवार को एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। आदित्यपुर स्थित गंगोत्री हेल्थ केयर के तकनीकी सहयोग से यह कार्यक्रम गम्हरिया बस्ती के नामोपाड़ा शिव मंदिर (कड़ा काटा) प्रांगण में संपन्न हुआ।

गम्हरिया में विश्व हिंदू परिषद ने लगाए 101 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, डॉ. जे.एन. दास ने समाज से अधिक से अधिक पौधे लगाने का किया आह्वान

 

इस स्वास्थ्य मेले में स्थानीय व आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे 200 से अधिक जरूरतमंदों के स्वास्थ्य का नि:शुल्क परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां और चिकित्सीय परामर्श दिया गया।

शिविर के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का सामान्य परीक्षण, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियों की जांच की।

​सेवा ही संगठन का मूल उद्देश्य

कार्यक्रम के दौरान विहिप के सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष डॉ. जे.एन. दास ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद केवल सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना संगठन का मुख्य ध्येय है।

​वहीं बजरंग दल के आदित्यपुर नगर संयोजक सानू सिंह ने कहा कि एक निरोगी समाज ही मजबूत देश का निर्माण करता है। आर्थिक रूप से असमर्थ लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ देने के लिए ऐसे शिविर आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

​इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस जनहितकारी कार्यक्रम को सफल बनाने में बजरंग दल के नगर मंत्री गौरव झा, विहिप गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष सिंटू गोराई, उपाध्यक्ष धनंजय स्वर्णकार, प्रचार प्रमुख नीतीश सिंह, अमन सिंह, गौरव मिश्रा, साहिल स्वर्णकार, सुमी सिंह, सोनू कुमार और अभिषेक मिश्रा समेत कई कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

http://विश्व आदिवासी दिवस पर चाईबासा बनेगा आदिवासी एकता का केंद्र, 25 हजार से अधिक लोगों के महासंगम की तैयारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *