सरायकेला पुलिस को मिली सफलता: बंगाल गिरोह के चार अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल

सरायकेला

सरायकेला: सरायकेला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आपराधिक मामले में शामिल पश्चिम बंगाल के एक गिरोह के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

​मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या- 59/26 के तहत की गई है। इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के आरोपियों को धर दबोचा।

​गिरफ्तार अभियुक्त
1. ​मुन्नी मुदलियार, पति- भागीरथी मुदलियार
2. ​कंका मुदलियार, पति- मुन्ना मुदलियार
3. ​नारायण मुदलियार, पति- मुन्ना मुदलियार
4. ​कनक विश्वास, पति- स्व. उत्तम विश्वास

​ये सभी अभियुक्त बंदेल बालिकात, थाना बंदेल छिन्सुरह, जिला हुगली (पश्चिम बंगाल) के रहने वाले हैं।

​सरायकेला पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें विधिवत् गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद सभी अभियुक्तों की चिकित्सीय जांच कराई गई और तत्पश्चात उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर सभी को न्यायिक हिरासत (जेल) भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह एवं राधा अष्टमी पर भव्य रथयात्रा

Adityapur Radha Ashtami: “कर्म पर रखें भरोसा, हिसाब ईश्वर रखेगा”: पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, आदित्यपुर में श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह व राधा अष्टमी महोत्सव पर निकली भव्य रथयात्रा; विदेशी भक्तों संग झूमे श्रद्धालु, जुटे दिग्गज