आदित्यपुर: सामाजिक संगठन ‘जन कल्याण मोर्चा’ एवं ‘आदित्यपुर अधिवक्ता संघ’ की पूर्व निर्धारित संयुक्त बैठक रविवार को आदित्यपुर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष व संघ के मुख्य संरक्षक अधिवक्ता ओम प्रकाश ने की। संचालन अधिवक्ता सुनील कुमार स्वाईं एवं धन्यवाद ज्ञापन संघ के अध्यक्ष डी.एन. ओझा ने किया।
Adityapur Water Crisis: आदित्यपुर: ₹395 करोड़ की पेयजल योजना अधर में, जन कल्याण मोर्चा और अधिवक्ता संघ ने दी महाधरना की चेतावनी, ठप होगा आदित्यपुर मेन रोड
बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय:
1. पेयजल संकट पर असंतोष: सीतारामपुर 30 MLD वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को 15 जुलाई तक चालू न करने पर जुडको एवं जिंदल कंपनी की वादाखिलाफी की घोर निंदा की गई।
2. उपायुक्त के प्रति आभार: पेय जल संकट पर स्वतः संज्ञान लेने और एजेंसी को 31 जुलाई तक की सख्त चेतावनी देने पर सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त श्री नीतीश कुमार सिंह के प्रति कृतज्ञता जताई गई। निर्णय लिया गया कि 31 जुलाई तक प्लांट चालू न होने पर उपायुक्त से मिलकर आगे का फैसला लिया जाएगा।
3. 60 MLD प्लांट और पाइपलाइन कार्य: सापड़ा 60 MLD प्लांट, अधूरी टंकियों और घर-घर कनेक्शन के काम में तेजी लाकर दिसंबर 2026 तक आदित्यपुर-1 में पानी आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु ज्ञापन सौंपा जाएगा।
4. टोल टैक्स बंद करने की मांग: आदित्यपुर-कांडरा, कांडरा-सरायकेला, कांडरा-चांडिल और कांडरा-चौका की अत्यंत जर्जर टोल सड़कों पर हादसों को देखते हुए टोल टैक्स तुरंत बंद करने की मांग की गई।
5. सीवेज व्यवस्था दुरुस्त हो: सीवेज का गंदा पानी सड़कों पर बहने की समस्या को देखते हुए नगर निगम से इसे तुरंत ठीक करने का आग्रह किया गया।6. नाम परिवर्तन की मांग: भौगोलिक स्थिति और आदित्यपुर के औद्योगिक महत्व को देखते हुए ‘NIT जमशेदपुर’ का नाम ‘NIT आदित्यपुर’ तथा ‘आकाशवाणी जमशेदपुर’ का नाम ‘आकाशवाणी आदित्यपुर’ करने की मांग रखी गई।
बैठक में मोर्चा की उपाध्यक्ष लिली दास, सचिव मनोज पासवान, पार्षद नीतू शर्मा व सुधीर चौधरी, अधिवक्ता विनोद कुमार, आशुतोष कुमार, मनोज दुबे, अजय सिंह, पर्यावरणविद अमरेश कुमार समेत दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।








