Adityapur: ​निसान ने लॉन्च की नई सी-एसयूवी TEKTON, ₹10.49 लाख से शुरुआती कीमत, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की गरिमामयी मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन

​निसान मोटर इंडिया ने नई C-SUV Nissan TEKTON

आदित्यपुर: औद्योगिक क्षेत्र से 7 स्थित ​निसान मोटर इंडिया ने अपनी नई प्रीमियम सी-एसयूवी निसान TEKTON का वर्ल्ड प्रीमियर कर इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ‘इंडिया रीसर्जनेंस स्ट्रेटजी’ के तहत पेश की गई यह गाड़ी दमदार परफॉर्मेंस, लग्जरी और आधुनिक तकनीक का बेहतरीन मेल है।

​निसान मोटर इंडिया ने नई C-SUV Nissan TEKTON

​लॉन्चिंग समारोह में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर डायरेक्टर अजय भालोटिया, कृष्ण भलोटिया, अक्षत भलोटिया, अभिषेक भलोटिया, आयुष भलोटिया, अशोक गोयल, सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा और जीएम रियाजुद्दीन समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

​दमदार डिजाइन और लग्जरी सुविधाएं

निसान TEKTON का मस्कुलर डिजाइन निसान Patrol से प्रेरित है। इसमें फुल-विड्थ क्रोम ग्रिल, सी-शेप्ड एलईडी हेडलैंप्स और 212 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। इंटीरियर में ट्राई-टोन केबिन, वेंटिलेटेड सीट्स, गूगल कनेक्टिविटी और 700 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है।

​पावर, परफॉर्मेंस और कीमत

यह एसयूवी टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ आती है:
• ​टर्बो T160: यह 19.4 किमी/लीटर का माइलेज देती है। इसकी शुरुआती कीमत ₹10.49 लाख रखी गई है।

• ​टर्बो T280: 163 पीएस पावर और 280 एनएम टॉर्क वाले इस इंजन में 6-स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक विकल्प है। इसकी शुरुआती कीमत ₹14.99 लाख है।
​चेन्नई प्लांट में बनी यह कार भारत के साथ-साथ विदेशों में भी निर्यात की जाएगी।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन