Kharsawan News: ​पदमपुर स्कूल वायरल वीडियो मामला: DEO की जांच में बड़ा खुलासा, स्मार्ट क्लास में दो छात्रों ने मोबाइल से प्रोजेक्टर पर चलाया था अश्लील वीडियो

पदमपुर स्कूल अश्लील वीडियो मामला

खरसावां : खरसावां प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, ​पदमपुर में स्मार्ट क्लास के दौरान अश्लील वीडियो चलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।

ग्रामीणों और अभिभावकों ने विद्यालय के लिपिक पर आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानाध्यापिका व लिपिक के स्थानांतरण की मांग को लेकर स्कूल में तालाबंदी भी कर दी।

पदमपुर स्कूल अश्लील वीडियो मामला

​मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश चंद्र मिश्रा ने स्कूल पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि घटना के समय लिपिक कार्यवश कक्षा से बाहर गए थे। इसी दौरान दो छात्रों ने घर से लाए अपने मोबाइल को स्मार्ट क्लास के प्रोजेक्टर से जोड़कर अश्लील वीडियो चला दिया था, जिसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

​DEO ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लिपिक या प्रधानाध्यापिका की कोई संलिप्तता या सीधी लापरवाही सामने नहीं आई है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि शैक्षणिक संस्थानों में इस तरह की अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर विभाग को भेजी जा रही है और पूर्ण जांच के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन