Adityapur: ​आदित्यपुर सालडीह में शनिदेव की विशेष पूजा, पार्षद शांतनु घोष के जन्मदिन पर बंटा भोग प्रसाद

​आदित्यपुर स्थित साल्डीह शनिदेव मंदिर

आदित्यपुर। आदित्यपुर सालडीह मुख्य सड़क पर स्थित शनि देव पूजन स्थल में प्रत्येक शनिवार की भांति इस शनिवार भी न्यायप्रिय देवता भगवान शनिदेव के विशेष पूजन-अर्चन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

इस बार का शनिवार विशेष रहा, क्योंकि यह अवसर स्थानीय वार्ड 13 के पार्षद शांतनु घोष के जन्मदिवस का था।

​आदित्यपुर स्थित साल्डीह शनिदेव मंदिर

इस शुभ अवसर पर सर्वप्रथम भगवान शनिदेव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इसके उपरांत भक्तों के बीच महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी और खीर का वितरण किया गया, जिसका लाभ क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने उठाया।

​कार्यक्रम के दौरान पार्षद शांतनु घोष ने बताया कि साल्डीह बस्ती और स्वर्णरेखा कॉलोनी समेत आसपास के नागरिक जनसहयोग से प्रत्येक शनिवार को यहां विशेष पूजा का आयोजन करते हैं। स्थानीय लोग इसमें बढ़-चढ़कर आर्थिक एवं शारीरिक सहयोग प्रदान करते हैं।

इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में पूजा कमेटी के सदस्यों का भी सराहनीय योगदान रहा।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह एवं राधा अष्टमी पर भव्य रथयात्रा

Adityapur Radha Ashtami: “कर्म पर रखें भरोसा, हिसाब ईश्वर रखेगा”: पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, आदित्यपुर में श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह व राधा अष्टमी महोत्सव पर निकली भव्य रथयात्रा; विदेशी भक्तों संग झूमे श्रद्धालु, जुटे दिग्गज